Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 साल के युवक ने नौकरी से निकालने पर रेस्टाॅरेंट को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मालिक ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मुंबई के साकीनाका में प्रतीक होटल के मालिक शुभम भोर ने बताया कि उनके यहां पंकज रापजूत नाम शख्स काम करता था। 13 दिसंबर को आरोपी जब रेस्टाॅरेंट आया तो वह शराब के नशे में था। ऐसे में शुभम की पंकज से बहस हो गई। इसके बाद रेस्टाॅरेंट मालिक शुभम ने राजपूत को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि पंकज ने जाते समय शुभम को इसका अंजाम भुगतने की बात कही थी।
पेट्रोल छिड़क लगा दी आग
रेस्टाॅरेंट मालिक शुभम ने बताया कि इसके बाद लगातार 2 दिन तक वह फोन करके धमकियां देता रहा। इसके बाद 16 सितंबर को रात करीब 3 बजे शुभम के दोस्त का फोन आया कि उसके रेस्टाॅरेंट में किसी ने आग लगा दी है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और आग बुझाई।
शुभम ने बताया कि रेस्टाॅरेंट के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रात में करीब 2 बजे पंकज रेस्टाॅरेंट पहुंचा और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
18 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines