Mumbai News: मालिक ने धमकाया फिर नौकरी से निकाला, इतना गुस्साया कर्मचारी, रेस्टोरेंट फूंक डाला

Mumbai News: मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल मालिक ने अपने नौकर को नौकरी से निकाला तो उसने गुस्से में आकर होटल को आग के हवाले कर दिया।

Mumbai News, Mumbai Hindi News, Mumbai Latest News

Mumbai News, Mumbai Hindi News, Mumbai Latest News

विज्ञापन

Mumbai News: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 साल के युवक ने नौकरी से निकालने पर रेस्टाॅरेंट को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे मालिक ने आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार मुंबई के साकीनाका में प्रतीक होटल के मालिक शुभम भोर ने बताया कि उनके यहां पंकज रापजूत नाम शख्स काम करता था। 13 दिसंबर को आरोपी जब रेस्टाॅरेंट आया तो वह शराब के नशे में था। ऐसे में शुभम की पंकज से बहस हो गई। इसके बाद रेस्टाॅरेंट मालिक शुभम ने राजपूत को नौकरी से निकाल दिया। हालांकि पंकज ने जाते समय शुभम को इसका अंजाम भुगतने की बात कही थी।

विज्ञापन

पेट्रोल छिड़क लगा दी आग

रेस्टाॅरेंट मालिक शुभम ने बताया कि इसके बाद लगातार 2 दिन तक वह फोन करके धमकियां देता रहा। इसके बाद 16 सितंबर को रात करीब 3 बजे शुभम के दोस्त का फोन आया कि उसके रेस्टाॅरेंट में किसी ने आग लगा दी है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा और आग बुझाई।

शुभम ने बताया कि रेस्टाॅरेंट के सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि रात में करीब 2 बजे पंकज रेस्टाॅरेंट पहुंचा और पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ