Man Slits Wrist After Minor Rejects Marriage Proposal: सोशल मीडिया पर रिक्वेस्ट भेजकर एक युवक नाबालिग को अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। इसके बाद उसने शादी के लिए प्रपोज किया, जब लड़की ने इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपनी कलाई काट ली। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने सोमवार को मनचले को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार 13 साल की नाबालिग को परेशान कर रहा था। नाबालिग और उसके परिजनों की ओर से की गई शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने FIR के हवाले से बताया कि वागले एस्टेट इलाके की रहने वाली नाबालिग ने शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि पढ़ाई के लिए नाबालिग मोबाइल यूज कर रही थी। इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनजान शख्स की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे नाबालिग ने एक्सेप्ट कर लिया। इसके बाद आरोपी नाबालिग के मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भेजने लगा।
आरोपी लगातार कर रहा था नाबालिग का पीछा
शिकायत के मुताबिक, आरोपी लगातार नाबालिग का पीछा भी करता था। एक दिन आरोपी ने उसे रोका और कहा कि जब वो 18 साल की हो जाएगी, तो वो उससे शादी कर लेगा। नाबालिग के इनकार के बाद आरोपी ने अपनी कलाई काट ली और अपनी तस्वीरे भेजी।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग ने बताया कि कई बार पीछा करने के दौरान आरोपी ने उसे गलत तरीके से छुआ भी था। नाबालिग और उसके परिजन की ओर से रविवार को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की गई।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
20 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
2 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
3 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
4 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines