हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नवी मुंबई में शख्स ने व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर में लगाई औरंगजेब की फोटो, पुलिस ने दर्ज किया मामला

विज्ञापन

Maharashtra News: नवी मुंबई में औरंगजेब की तस्वीर को व्हाट्सऐप प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर इस्तेमाल करने के आरोप में एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी एक मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर के आउटलेट में काम करता है।

पुलिस के अनुसार, अमरजीत सुर्वे की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता की ओर से एक स्क्रीनशॉट दिया गया था जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर औरंगज़ेब की फोटो को अपनी प्रोफ़ाइल तस्वीर के रूप में लगाया था। शिकायतकर्ता अमरजीत एक हिंदू संगठन का सदस्य है और उसने आरोपी से औरंगज़ेब की तस्वीर को हटाने के लिए कहा था।

जब तस्वीर नहीं हटाई तो दर्ज कराया मामला

आरोपी ने प्रोफाइल पिक्चर हटाने का वादा किया था। इसके बावजूद फोटो हटाया नहीं गया तो अमरजीत ने आरोपी के खिलाफ नवी मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तब भारतीय दंड की धारा 298 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों का उच्चारण आदि) और 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत शिकायत दर्ज की।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया, पूछताछ की गई और फिर रिहा कर दिया गया। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बता दें कि मुगल बादशाह औरंगजेब और टीपू सुल्तान के कथित महिमामंडन को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं भड़क उठी हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola