---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Vistara Flight: मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट के टेकऑफ से पहले पैसेंजर बोला ‘हाईजैक’, क्रू मेंबर्स ने पुलिस को सौंपा

Vistara Flight: मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट के टेकऑफ होने से पहले एक यात्री अचानक ‘हाईजैक’ चिल्लाने लगा। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने यात्री को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। यात्री को गिरफ्तार किए जाने के बाद विमान को अच्छी तरह से चेक किया गया फिर उसे टेकऑफ की मंजूरी दी […]

---विज्ञापन---

Vistara Flight: मुंबई-दिल्ली विस्तारा फ्लाइट के टेकऑफ होने से पहले एक यात्री अचानक ‘हाईजैक’ चिल्लाने लगा। इसके बाद क्रू मेंबर्स ने यात्री को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। यात्री को गिरफ्तार किए जाने के बाद विमान को अच्छी तरह से चेक किया गया फिर उसे टेकऑफ की मंजूरी दी गई।

विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि यात्री की पहचान रितेश संजय कुमार जुनेजा के रूप में हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि घटना के बाद विमान की पूरी तरह से जांच की गई और मंजूरी के बाद विमान को टेकऑफ की अनुमति दी गई। उधर, पुलिस ने कहा कि जुनेजा को फ्लाइट के क्रू मेंबर्क की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जो शाम 6.30 बजे मुंबई से उड़ान भरने वाला था। यात्री के उतरने के बाद रात करीब 10.30 बजे फ्लाइट उड़ान भर सकी।

---विज्ञापन---

पुलिस बोली- आरोपी ने खुद के मानसिक रूप से बीमार होने का किया दावा

पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2023 को शाम साढ़े छह बजे दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली विस्तारा की उड़ान यूके 996 पर सवार यात्री ने खुद के मानसिक रूप से बीमार होने का दावा किया है। नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने खुद के मानसिक हालत के अस्थिर होने का दावा किया है जिसके कारण उसने ‘हाईजैक’ वाली बात बोली।

यात्री के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, एयरलाइन की ओर से जानकारी दी गई कि फ्लाइट के टेकऑफ में देरी हुई क्योंकि सभी यात्रियों को अतिरिक्त जांच से गुजरना पड़ा। यात्रियों और उनके हैंडबैग की दोबारा स्कैनिंग की गई।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2023 02:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola