Malegaon Blast Case: महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाके मामले में 17 साल बाद फैसला सुनाया जाने वाला है। मुंबई की स्पेशल NIA कोर्ट में इस मामले का फैसला सुनाया जाएगा। मालेगांव धमाके में 6 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जमानत भी मिल गई थी। लेकिन उन्होंने हमेशा धमाके में शामिल होने के आरोपों को नकारा है। चलिए जानते हैं कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर कौन हैं। और उन्हें इस मामले में क्यों गिरफ्तार किया गया?
कौन हैं प्रज्ञा सिंह ठाकुर?
प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोग आम भाषा में साध्वी प्रज्ञा के नाम से जानते हैं। वह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा की पूर्व सांसद रह चुकी हैं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर बचपन से ही बाल छोटे रखती आई हैं। साध्वी प्रज्ञा अपने कॉलेज टाइम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की एक्टिव मेंबर रही थी। कॉलेज के बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अलग-अलग सहयोगी संगठनों में शामिल हुईं।
मालेगांव बम धमाके की आरोपी
इसके अलावा प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके में शामिल होने का आरोप लगा था। पुलिस ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार भी किया था। आरोप था कि जिस बाइक की वजह से ये धमाका हुआ, वह बाइक प्रज्ञा सिंह ठाकुर की थी। इसके लिए पुलिस ने उन्हें आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें स्वास्थ्य कारणों की वजह से जमानत दे दी थी।
यह भी पढ़ें: मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, प्रज्ञा ठाकुर समेत सभी 7 आरोपी बरी
RSS नेता की हत्या के मामले में आरोपी
इसके इलावा, उन पर RSS के प्रचारक सुनील जोशी की हत्या में शामिल होने का आरोप था। 29 दिसंबर 2007 को सुनील जोशी की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, साध्वी प्रज्ञा समेत 7 लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था। हालांकि, फरवरी 2017 में सबूतों के अभाव में कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था।
प्रज्ञा ठाकुर को हुआ कैंसर
साध्वी प्रज्ञा को साल 2008 में ही स्तन कैंसर डिटेक्ट हुआ था, जिसका इलाज उन्होंने लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में करवाया था। इस संस्थान के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जन डॉ. एसएस राजपूत ने बताया कि 2008 में प्रज्ञा ठाकुर ने अपने कैंसर के इलाज के लिए मास्टेक्टॉमी कराई थी। स्तन कैंसर को ठीक करने के लिए दो बार ऑपरेशन करवाया था। इसके साथ ही डॉ. एसएस राजपूत ने गोमूत्र और पंचगव्य से कैंसर ठीक होने वाले बयान की आलोचना की।
संबंधित खबरें
धारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
17 hrs ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
18 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
1 day agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
1 day agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 day ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
1 day ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
2 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
2 days agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
3 days agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines