Major Tragedy For Wedding Ceremony: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शादी के दौरान बेहद दर्दनाक घटना हुई. यहां 30 मिनट में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. जयमाला की रस्म पूरी होने के सिर्फ आधे घंटे बाद दूल्हे की मौत हो गई. दूल्हे को स्टेज पर ही दिल का दौरा आया था. हार्ट अटैक जानलेवा बना. पल भर में खुशियों से भरा माहौल गम में बदल गया. बताया जा रहा है कि वरमाला पर दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे. वर वधू ने एक-दूसरे को ‘वरमाला’ पहनाई. वरमाला की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे को अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह स्टेज पर ही गिर पड़े.
परिजन और मेहमान तुरंत दूल्हे को नजदीकी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है कि इस अचानक हुए हादसे से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
यह भी पढ़ें: ‘पाखंडी पाकिस्तान अपने अंदर झांके…’, मानवाधिकार के हनन के मसले पर भारत की तीखी टिप्पणी
कोतवाल था दूल्हा, जानलेवा बना हार्ट अटैक
जानकारी के मुताबिक अमरावती जिले के वरुड तालुका में पुसला गांव के कोतवाल अमोल गोड का शादी के लिए 26 नवंबर का दिन तय हुआ था. अमोल ने आज दोपहर शादी कर ली. किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. रिश्तेदारों ने दूल्हे को शादी की शुभकामनाएं दीं. कोई नहीं जानता था कि शादी का दिन ही उनकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा. वरमाला की स्टेज पर अचानक आएस हार्ट अटैक के कारण अमोल गोड की मौत हो गई. इस घटना से हर तरफ दुख फैल गया है. बेटे और बेटी दोनों के परिवार में मातम है.
पहले भी सामने आई हैं ऐसी घटनाएं
हंसते खेलते हार्ट अटैक आने की घटना पहली बार नहीं हुई, पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं. इसी साल फरवरी में मध्यप्रदेश में शादी समारोह में नाचते हुए युवती की मौत हो गई थी. शादी चचेरी बहन की थी. हल्दी सेरामनी में नाचते हुए युवतीगिर पड़ी. लोगों ने पहले इसे मामूली घटना माना और जब उसे उठाने गए तो युवती को होश नहीं आया. तुरंत युवती को डाक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. डाक्टरों के मुताबिक, युवती को हार्ट अटैक आया था.
यह भी पढ़ें: इमरान खान की जेल में मौत के दावे पर क्या बोला पाकिस्तान? आक्रोषित PTI समर्थकों का हंगामा शुरू
संबंधित खबरें
पुणे को दीवाली पर मेट्रो का तोहफा, PM मोदी ने दिए 21800 करोड़ के प्रोजेक्ट
21 mins agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 hr agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
16 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
18 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
21 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
21 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines