---विज्ञापन---

Mahim Vidhansabha Seat Result Live Updates: माहिम में महेश सावंत 1316 वोटों से जीते, अमित ठाकरे तीसरे नंबर पर रहे

Mahim Vidhan Sabha Election Result 2024 live vote counting news: इस बार माहिम सीट पर तगड़ा मुकाबला देखने को मिला। शिवसेना (UBT) ने महेश बलिराम सावंत को अमित राज ठाकरे और सदा सरवणकर से कड़ी चुनौती मिली। इस सीट पर रिजल्ट आ गया है।

LIVE Mahim Vidhan sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: माहिम विधानसभा सीट का नतीजा आ चुका है। 18 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। यहां से राज ठाकरे के बेटे और एमएनएस उम्मीदवार अमित राज ठाकरे 33062 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। मौजूदा विधायक सरवणकर 48897 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। शिवसेना उद्धव गुट के महेश सावंत 50213 वोट हासिल कर 1316 वोटों से जीते हैं।

प्रदेश की 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान हुआ था। इस बार 65 फीसदी वोटिंग हुई थी। महाराष्ट्र की हॉट सीट माहिम से इस बार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के टिकट पर राज ठाकरे के बेटे अमित राज ठाकरे मैदान में थे। उनके सामने शिवसेना (UBT) ने महेश बलिराम सावंत और शिवसेना (शिंदे) ने मौजूदा विधायक सदा सरवरणकर पर दांव खेला था। जिसके बाद कांटे की टक्कर मानी जा रही थी।

---विज्ञापन---

अमित ठाकरे मराठी मानुष के नाम पर वोट मांग रहे थे। वे पहली बार चुनाव लड़े। वहीं, सरवणकर इससे पहले लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस इलाके के चर्चित नेता रहे हैं। 2019 में उन्होंने एमएनएस के संदीप देशपांडे को शिकस्त दी थी। सरवणकर को 61337 और देशपांडे को 42690 वोट मिले थे। सरवणकर ने 18647 वोटों से जीत दर्ज की थी।

2014 में सरवणकर ने नितिन सरदेसाई को 5941 वोटों से शिकस्त दी थी। सरदेसाई ने मनसे के टिकट पर चुनाव लड़ा था। सरवणकर को 46291 और सरदेसाई को 40350 वोट मिले थे। 2009 के चुनाव में यहां से नितिन सरदेसाई जीते थे। तब सरदेसाई ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर सदा सरवणकर को शिकस्त दी थी। जीत का अंतर 8926 वोटों का था।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 23, 2024 05:00 AM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola