Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बता दें, अमरावती से धर्माबाद जा रही एसटी बस में अचानक आग लग गई। यह घटना पुसद रोड स्थित रेलवे उड्डाणपुल पर घटी। बताया जा रहा है कि अचानक टायर जाम हो जाने से बस घिसटती चली गई, जिसके कारण आग भड़क गई।
ड्राइवर ने दिखाई सूझबूझ
जब अमरावती से धर्माबाद जा रही बस में अचानक आग लगी, तो ड्राइवर की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई, क्योंकि उन्होंने समय रहते सभी यात्रियों को बस से उतार लिया। वाशिम नगर परिषद के अग्निशामक दल ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण पुसद महामार्ग पर करीब आधे घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
आपको बता दें, ऐसा ही एक मामला नागपुर से नांदेड़ जा रही एक निजी बस में हुआ। उसमें अचानक आग लग गई। जैसे ही यात्रियों ने आग देखी तो बस को सड़क किनारे रोक दिया गया और सभी बस से उतर गए। इससे जनहानि तो टल गई, लेकिन बस और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। यह हादसा जिले के जगमथा क्षेत्र में हुआ।
हालांकि, आग से पूरी बस जलकर खाक हो गई, वहीं बस के अंदर रखा यात्रियों का सामना भी जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है।
ये भी पढ़ें- Passport के लिए कौन से दस्तावेज जरूरी? मुंबई पुलिस ने बताया कैसे होगा पुलिस वेरिफिकेशन?
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
10 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
14 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
16 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines