Maharashtra Violence: पिछले दो दिनों में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के अकोला और शेवगांव में सांप्रदायिक हिंसा मामले में 130 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, अकोला में 100 से अधिक और शेवगांव में 32 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि अहमदनगर जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर स्थित शेवगांव में 150 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए अकोला और शेवगांव में इंटरनेट सेवाएं निलंबित हैं। राज्य मंत्री गिरीश महाजन ने दावा किया कि अकोला में हिंसा पूर्व नियोजित थी। वहीं, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ संगठन और लोग हैं जो चाहते हैं कि राज्य अस्थिर हो, लेकिन सरकार उन्हें सबक सिखाएगी।
और पढ़िए – 2024 Loksabha Election: ‘जहां कांग्रेस मजबूत, वहां समर्थन देने को तैयार…’, ममता बनर्जी ने किया ऐलान, जानें क्यों बदला बंगाल CM का मूड?
एक व्यक्ति की हुई थी मौत, 2 पुलिसकर्मी समेत 8 हुए थे घायल
सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट को लेकर अकोला के संवेदनशील ओल्ड सिटी इलाके में शनिवार रात हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन ने कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया था। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके थे और जमकर तोड़फोड़ की। दंगाइयों ने हिंसा के दौरान कुछ दोपहिया और चार पहिया वाहनों में आग भी लगा दी थी।
पुलिस के मुताबिक, अकोला में हिंसा के बाद जिला मजिस्ट्रेट नीमा अरोड़ा ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के चार पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू का आदेश दिया था।
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को शहर कोतवाली और रामदास पेठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों में कर्फ्यू में ढील दी गयी थी।
शेवगांव में जुलूस के दौरान झड़प में पांच लोग हुए थे घायल
पश्चिम महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शेवगांव गांव में रविवार रात जुलूस को लेकर हुए संघर्ष में कम से कम पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने सोमवार को कहा कि पथराव में कई दुकानें और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पुलिस को अकोला और शेवगांव में दंगों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया और लोगों से शांति और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि अकोला और शेवगांव में स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस बल तैनात है। राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने व्यक्तिगत रूप से अकोला का दौरा किया है, जबकि राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने शेगाव में स्थिति की समीक्षा की है।
हिंसा में मारे गए शख्स के घर पहुंचे मंत्री गिरीश महाजन
राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने हिंसा में मारे गए व्यक्ति विलास गायकवाड़ (40) के परिवार से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “कुछ घर और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” महाजन ने कहा कि सरकार ने मृतकों के परिवार के लिए 4 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।
और पढ़िए – Tamil Nadu Hooch Tragedy: जहरीली शराब पीने से अब तक 14 की मौत, CM स्टालिन ने CB-CID को सौंपी जांच
शिवसेना (यूबीटी) गुट का अलग दावा
शिवसेना (यूबीटी) के नेता और औरंगाबाद के पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने दावा किया कि मुस्लिम वोटों को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर जाने से रोकने के लिए महाराष्ट्र में दंगे भड़काए जा रहे हैं। खैरे ने आरोप लगाया कि जब से एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस गठबंधन सत्ता में आया है, सांप्रदायिक तनाव हो रहा है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
13 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
14 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
14 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines