हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mumbai News: मौत ऐसे भी आती है, SUV के एयर बैग से 6 साल के मासूम की गई जान

Vashi Car Accident 6 year old Child Died: महाराष्ट्र के वाशी में एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है। कार के एयर बैग ने 6 साल के मामसूम की जान ले ली। एयर बैग खुलने से कार में बैठे बच्चे की मौत हो गई।

विज्ञापन

Vashi Car Accident:(राहुल)  कहा जाता है कि दुर्घटना के दौरान कार में एयर बैग यात्रियों के लिए वरदान होता है, लेकिन यही एयर बैग वाशी में एक 6 साल के बच्चे की जान पर भारी पड़ गया। मृतक बच्चे का नाम हर्ष मावजी अरोठिया है। ये भयानक हादसा नवी मुंबई के वाशी इलाके में हुआ है। हादसे के दौरान कार का एयर बैग खुलने से उनकी जान चली गई।

अचानक खुला एयर बैग

हर्ष की कार के आगे वाली एसयूवी रोड डिवाइडर से टकरा गई। उस कार का पिछला हिस्सा हर्ष की कार के बोनट पर गिरा और एयर बैग अचानक खुल गया। इस हादसे के बाद पुलिस ने एसयूवी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हर्ष के पिता मावजी अरोठिया के मुताबिक, हर्ष और उसके भाई-बहन पानीपुरी खाने की जिद कर रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

हर्ष के पिता ने बताया कि सभी लोग पानीपुरी खाने के लिए कार में बैठे। मावजी गाड़ी चला रहे थे, हर्ष उनके बगल में बैठा था और बाकी लोग पिछली सीट पर बैठे थे। रात करीब 11.30 बजे वे वाशी के सेक्टर-28 में ब्लू डायमंड होटल जंक्शन के पास थे। उनकी कार के आगे एक एसयूवी थी। कुछ ही समय में एसयूवी तेजी से आगे बढ़ी और सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। एसयूवी का पिछला हिस्सा हवा में उड़ गया और अरोतिया की कार के बोनट से टकरा गया। उस झटके में कार का एयर बैग खुल गया और हर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

पॉलीट्रामा शॉक से हुई मौत

हर्ष के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। डॉक्टरों के मुताबिक हर्ष की मौत पॉलीट्रॉमा शॉक के कारण हुई है। पॉलीट्रामा शरीर में एक से अधिक स्थानों पर लगी चोट है। अंदरूनी चोटों के कारण रक्तस्राव हुआ और हर्ष की मौत हो गई। हादसे में मावजी और हर्ष के भाई-बहनों को भी मामूली चोटें आईं।

यह भी पढ़ें-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें