हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग का मामला! मां ने की अपनी ही बेटी की हत्या; दूसरी जाति के युवक से था प्रेम संबंध

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में एक मां ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया. मिली जानकारी के अनुसार, कथिततौर पर बेटी का प्रेम संबंध था और मां इसके विरोध में थी. दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और मां ने बेटी का गला घोंट दिया.

विज्ञापन

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां ने अपनी ही बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी. बता दें कि मां ने अपनी ही बेटी की हत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसे बेटी का दूसरी जाति के युवक से प्रेम संबंध मंजूर नहीं था. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि उल्हासनगर पुलिस ने हत्या के आरोप में आशा गरुड नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसकी बेटी का दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका वह लगातार विरोध कर रही थी. इसी बात को लेकर मां और बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात घर में मां और बेटी मौजूद थीं. इस दौरान दोनों के बीच फिर से कहासुनी हुई. आरोप है कि गुस्से में आकर मां ने चुनरी से बेटी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

दूसरी जाति के युवक से था बेटी का प्रेम संबंध

उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर संतोष अव्हाड ने PTI को बताया कि यह घटना दिन के समय भैयासाहेब अंबेडकर नगर में परिवार के घर पर हुई. अधिकारी ने पीड़िता के पिता की शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘रात करीब 2 बजे, आशा दत्ता गरुड (40) ने अपनी बेटी अमृता गरुड से एक स्थानीय युवक के साथ उसके प्रेम संबंध के बारे में बात की. उन्होंने अमृता से उस युवक से सभी संबंध तोड़ने को कहा, लेकिन लड़की ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. गुस्से में आकर आशा ने अमृता के ही स्कार्फ से उसका गला घोंट दिया.’

यह भी पढ़ें- CJP प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद एक और छात्रा ने की आत्महत्या, NEET रिजल्ट के बाद उठाया खौफनाक कदम

विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की हर पहलू से जांच

अव्हाड ने बताया कि घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई. मृतका के पिता ने पुलिस को घटना की सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी मां आशा गरुड को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. घटना से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं. प्रारंभिक जांच में मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा माना जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि की जा सकेगी. फिलहाल आरोपी मां पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola