Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। पार्टी के कई नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित है। ऐसे में सूत्रों के हवाले से खबर है कि उद्धव गुट के 6 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार ठाकरे गुट के 6 सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार इसका नाम ऑपरेशन टाइगर रखा गया है।
सूत्रों की मानें तो यह ऑपरेशन बहुत सोच समझकर चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत उद्धव गुट के 9 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। यह ऑपरेशन इस सत्र में ही प्रभावी हो जाता है लेकिन दल बदल विरोधी कानून से बचने के लिए कुछ और सांसदों को साथ लाया गया है। बता दें कि उद्धव ठाकरे गुट के पास 9 सांसद हैं। अगर इसमें से 6 सांसद पार्टी छोड़ते हैं तो दल बदल विरोधी कानून लागू नहीं होगा।
विधायक भी संपर्क में
खबर है कि उद्धव गुट के 6 सांसदों को मनाने के लिए पर्दे के पीछे कई महीनों से तैयारियां चल रही थी। अगले संसद सत्र से पहले कभी भी ये सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ विधायक भी शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘मैं रखैल नहीं, धनजंय मुंडे की पहली पत्नी…’,करुणा शर्मा कौन? जिसने मंत्री और उनके करीबी पर लगाए आरोप
इसलिए छोड़ेंगे साथ
बता दें कि कई सांसद शिवसेना उद्धव गुट में कई सांसद अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। वे अगले 5 साल तक सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ रहना चाहते हैं। जब वे शिंदे गुट में आ जाएंगे तो उन्हें केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार का साथ भी मिल सकता है। पार्टी और सिबंल का मुद्दा दो चुनाव के बाद अब खत्म हो गया है। एकनाथ शिंदे ने मशाल वाले चिन्ह के साथ विधानसभा चुनाव लड़ा, जिस पर राज्य की जनता ने मुहर लगाने का काम किया है। शिंदे गुट ने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। केंद्र में बीजेपी का समर्थन मिलने विकास कामों में भी तेजी आएगी।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra: चुनाव से पहले धनंजय मुंडे की बढ़ी मुश्किलें, अंजलि दमानिया ने लगाए आरोप
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
18 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
19 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
19 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines