शिवसेना (UBT) प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यंत्री उद्धव ठाकरे ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ये मैच देखा वह देशद्रोही हैं. ठाकरे के इस बयान के बाद से राजनीतिक रूप से और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है.
जिन्होंने मैच देखा वो देशद्रोही हैं- ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने मुंबई में एक प्रेस कांन्फ्रेंस आयजित की. इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने एक देशभक्त होने के नाते इंडिया-पाकिस्तान का वो मैच नहीं देखा और जिन लोगों ने भी वो मैच देखा वो देशद्रोही हैं. देशभक्ति सिर्फ खेल देखने तक सीमित नहीं हो सकती है. देशहित के मामलों में जागरूक रहना और सही समय पर सक्रिय होना ही सच्ची देशभक्ति है.
दरअसल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत लगातार पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कार्रवाई कर रहा है और सख्त रुख अपना रहा है. इस बीच भारत में एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जानकारी आते ही देश में इसका विरोध शुरू हो गया था. इस मैच को लेकर विपक्ष भी मौजूदा सरकार पर हावी हो रहा था और लगातार भारत-पाक मैच को रद्द करने की मांग कर रहा था. वहीं, शिवसेना (यूबीटी) भी लगातार इस मैच का विरोध कर रही थी. हालांकि केंद्र सरकार ने नियमों का हवाला देते हुए इस मैच में किसी भी तरह के हस्तक्षेप से इनकार कर दिया था.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में 12वीं कक्षा के फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ी, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी जानकारी
महाराष्ट्र को नजरअंदाज कर रहे पीएम मोदी- उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘मुझे लगता है कि चार-पांच दिन पहले मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और खबर आई कि वह प्रधानमंत्री के प्रस्ताव का इंतजार कर रहे हैं. बिहार में चुनाव हैं और प्रधानमंत्री ने वहां हर महिला को 10,000 रुपये दिए…महाराष्ट्र संकट में है और बिहार में चुनाव हैं; इसलिए आप बिहार की ओर देख रहे हैं और महाराष्ट्र को नजरअंदाज कर रहे हैं. यह अन्याय है, सरासर अन्याय.’
ठाकरे ने CM फडणवीस पर लगाए आरोप
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में बाढ़ और किसानों का भी जिक्र किया और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. मैंने राज्य सरकार से हाथ जोड़कर बिना किसी राजनीति के किसानों की मदद करने का अनुरोध किया. हालांकि किसी के पास महाराष्ट्र के किसानों के लिए कोई भी प्लान नहीं दिखाई दे रहा है.
संबंधित खबरें
'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
8 mins agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines