महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा पुलिस क्षेत्राधिकार में एक भी सड़क दुर्घटना हुई. इस दौरान हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. यह दुर्घटना नंदुरबार के चंदशाली घाट पर एक वाहन के गिरने से हुई है. वहीं, आठ अन्य घायल हुए हैं और उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है. इस घटना की जानकारी नंदुरबार पुलिस के हवाले से दी गई है.
अनियंत्रित होकर पलटा वाहन
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गाड़ी चांदसैली घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई. इस गाड़ी में सवार सभी लोग पवित्र अस्तंबा यात्रा संपन्न कर अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि घाट के रास्ते से गुजरते समय चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह भयावह हादसा हुआ.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, आस-पास हैं कई सांसदों के आवास; संसद से 200 मीटर दूर हुई ये घटना
कई लोगों को लगी गंभीर चोटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब पिकअप गाड़ी पलटी तो उसके पिछले हिस्से में बैठे लोग गाड़ी के नीचे दब गए. कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जब पुलिस बचाव कार्य के लिए पहुंची, तो वहां का दृश्य दिल दहला देने वाला था. कई लोग घायल अवस्था में सड़क पर पड़े कराह रहे थे. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है.
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
16 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
18 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 day agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
1 day agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
3 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
5 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines