Maharashtra Toll Tax Controversy: महाराष्ट्र में टोल टैक्स वसूलने का विवाद गहरा गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सरकार को टोल बैरियर जला देने कही धमकी दी है। उन्होंने टोल वसूली को सबसे बड़ा स्कैम बताया और कहा कि अगर छोटे वाहनों से टोल की वसूली बंद नहीं हुई तो हमारे लोग उसका विरोध करेंगे। जरूरत पड़ने पर टोल जला भी देंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए 4 नेताओं के वीडियो
राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टोल बंद करने को लेकर महाराष्ट्र के 4 नेताओं के 7 वीडियो क्लिप प्ले करते हुए उनके बयान सुनाए, जिनमें सभी नेता टोल बंद करने को लेकर, महाराष्ट्र को टोल मुक्त करने को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। राज ठाकरे ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोपीनाथ मुंडे, उद्धव ठाकरे, देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार का वीडियो क्लिप प्ले किया।
टोल वसूली के पैसे पर भी सवाल उठाए गए
राज ठाकरे ने कहा कि टोल से जो पैसा आता है, वह कहां जा रहा है? टोल वसूलने के बाद भी सड़कों की हालत खराब है। हमारे आंदोलन के बाद कुल 67 टोल बंद किए गए। देवेंद्र फडणवीस अगर यह कह रहे हैं कि राज्य में दोपहिया, 3 पहिया और 4 पहिया वाहनों के लिए टोल माफ कर दिया गया है तो आज तक टोल के नाम पर वसूली गई रकम कहां गई?
सरकार पर झूठ बोलने के भी आरोप लगाए
राज ठाकरे ने कहा कि या तो राज्य सरकार झूठ बोल रही है या फिर टोल कंपनियां लूट रही हैं। मैं जल्द ही टोल के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूंगा और उनके सामने अपनी बात रखूंगा। अगर देवेंद्र फडणवीस कह रहे हैं कि छोटे वाहनों के लिए टोल माफ़ कर दिया गया है तो आम लोगो से पैसा क्यों वसूला जा रहा है? जल्द ही मेरे महाराष्ट्र सैनिक टोल बूथ पर खड़े होकर इसकी जांच करेंगे।
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
12 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
6 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines