हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो लोगों पर केस दर्ज

ठाणे में PWD में जूनियर क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से 12 लाख रुपये लेने का आरोप है. पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
महाराष्ट्र में नौकरी के नाम पर 12 लाख की ठगी (Photo-AI Generated)

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से कथित तौर पर 12 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान शशिकांत विश्वास चंदाने और भूषण वर्धे के रूप में हुई है. आरोप है कि दोनों ने दिसंबर 2022 से सितंबर 2026 के बीच नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ितों से पैसे लिए.

जूनियर क्लर्क की नौकरी का दिया था भरोसा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर शिकायतकर्ता और उसके परिवार का विश्वास जीता. इसके बाद शिकायतकर्ता समेत तीन लोगों से नकद और बैंक ट्रांसफर के जरिए कुल 12 लाख रुपये लिए गए. पुलिस के अनुसार, जब तय समय के बाद भी नौकरी नहीं लगी तो पीड़ितों ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे. आरोप है कि इस पर रकम लौटाने से इनकार कर दिया गया.

बदलापुर पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने बदलापुर ईस्ट निवासी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. अधिकारी के मुताबिक, मामले की जांच बदलापुर पुलिस कर रही है. फिलहाल इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola