Maharashtra Badlapur News: मुंबई से सटे ठाणे जिले के बदलापुर शहर में त्योहार के दिन होली खेलने के बाद उल्हास नदी में 4 बच्चे डूब गए। ये चारों 10वीं कक्षा के छात्र थे, इनके दो पेपर बाकी थे। बच्चों के नाम आर्यन मेहदर, आर्यन सिंह, सिद्धार्थ सिंह और ओम सिंह तोमर हैं। ये बच्चे चमटोली के पोद्दार होम कॉम्प्लेक्स में रहते थे। होली के अवसर पर रंग खेलने के बाद चारों लड़के अपने अन्य दोस्तों के साथ उल्हास नदी पर रंग लगाने आए। एक लड़के को उसके तीन अन्य दोस्तों ने नदी में डूबते हुए देखा। इसलिए उसे बचाने के चक्कर में बाकी तीन लोग नदी की तलहटी में घुस गए और डूब गए।
ये बच्चे पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण डूब गए। इस बीच, बदलापुर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर चारों बच्चों के शवों को बाहर निकाला और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बदलापुर ग्रामीण अस्पताल लाया गया। उधर, इस घटना से बदलापुर शहर में मातम पसर गया है।
सामने आया पूरा सच
बता दें, चारों छात्रों ने पहले रंग खेला था। होली का त्योहार मनाने के बाद नदी का रुख किया था। वे सारे नहाने के लिए नदी में उतरे थे और अचानक वॉटर लेवल बढ़ने से एक छात्र बह गया, उसे बचाने के लिए बाकी भी बह गए। चारों छात्र 10वीं कक्षा के थे। कई घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उनके शवों को बाहर निकाला गया। आपको बता दें, कुछ दिन पहले ऐसी ही एक घटना गुजरात के वलसाड जिले में हुई थी।
इससे पहले महाराष्ट्र में नदी में डूबने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, तब सरकार की तरफ से ऐसे स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया था। इस हादसे में अपने बेटों को खोने वाले परिवारों के लिए होली का त्योहार गमगीन हो गया। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नदी में अचानक पानी बढ़ने की वजह क्या थी।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल के बेड़े में शामिल होंगी 3000 नई बसें, टेंडर जारी
संबंधित खबरें
'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
4 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines