हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में खुद को IAS अधिकारी बताने वाली संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पाकिस्तान से फंडिंग कनेक्शन भी आया सामने

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खुद को IAS अधिकारी बताकर फाइव स्टार होटल में रह रही एक संदिग्ध महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला के बैंक खातों में अफगानिस्तान में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड और पाकिस्तान में उसके भाई के खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी.

विज्ञापन
गिरफ्तार

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में खुद को IAS अधिकारी बताकर फाइव स्टार होटल में रह रही एक संदिग्ध महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, महिला के बैंक खातों में अफगानिस्तान में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड और पाकिस्तान में उसके भाई के खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी. महिला के खिलाफ सिडको पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. वहीं ATS और IB की टीम ने भी महिला से गहन पूछताछ शुरू कर दी है.

पाकिस्तान से फंडिंग कनेक्शन भी आया सामने

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला का नाम 45 वर्षीय कल्पना त्रिंबकराव भागवत है और वह चिनार गार्डन, पडेगांव की रहने वाली है. पुलिस जांच में उसके अफगानिस्तान-पाकिस्तान कनेक्शन का भी खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार, महिला के बैंक खातों में अफगानिस्तान में रहने वाले उसके बॉयफ्रेंड अशरफ खलील और पाकिस्तान में उसके भाई आवेद खलील के खातों से बड़ी रकम ट्रांसफर की गई थी. महिला के मोबाइल में इन दोनों विदेशियों के पासपोर्ट, वीज़ा और भारत आने की आवेदन कॉपी जैसी संवेदनशील तस्वीरें भी मिली हैं.

यह भी पढ़ें- मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना, जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाकर छात्र को किया आग के हवाले

विज्ञापन

IAS की नियुक्ति पत्र की बनावटी फोटो कॉपी बरामद

पुलिस द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर महिला ने शुरुआत में रौब दिखाकर पूछताछ से बचने की कोशिश की, लेकिन उसके बैग से UPSC 2017 की चयन सूची की फर्जी कॉपी, भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) नियुक्ति पत्र की बनावटी फोटो कॉपी बरामद हुई. यह दस्तावेज़ देखकर पुलिस ने तुरंत महिला को हिरासत में ले लिया. महिला के खिलाफ सिडको पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है. उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. सूत्रों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए ATS और IB ने भी महिला से गहन पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किडनैप कर पीटा, अहिल्यानगर में मॉर्निंग वॉक करने गए नेता से बदसलूकी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola