Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी बिछात बिछ गई है। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में अपने लोग आमने-सामने हैं। महाराष्ट्र में चाचा-भतीजे के बाद ननद-भौजाई चुनावी मैदान में एक-दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। राज्य की हाई प्रोफाइल सीट बारामती पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
महाराष्ट्र में शरद पवार और अजित पवार की राजनीतिक लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। दोनों की राहें अलग-अलग हो गई हैं। एनसीपी अजित पवार गुट एनडीए के साथ है तो एनसीपी शरद पवार गुट इंडिया गठबंधन के साथ। बारामती सीट पवार का गढ़ है, जहां से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले सांसद हैं।
यह भी पढे़ं : लोजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, हाजीपुर से साला तो जमुई से जीजा लड़ेंगे चुनाव
एनसीपी के दोनों गुटों ने बारामती से उतारे उम्मीदवार
एनसीपी शरद पवार गुट ने शनिवार को पांच उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में बारामती से एक बार फिर सुप्रिया सुले को चुनावी मैदान में उतारा गया। इसके थोड़ी देर बाद ही अजित पवार गुट ने इस सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। एनसीपी अजित गुट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को बारामती से उम्मीदवार घोषित किया।
यह भी पढे़ं : शरद पवार ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, बारामती से सुप्रिया सुले को टिकट, देखें पूरी List
रिश्ते में ननद-भाभी हैं सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार
सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार रिश्ते में ननद-भाभी हैं। अब बारामती से ननद-भौजाई एक-दूसरे खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। सुप्रिया सुले एक अनुभवी राजनेता हैं, जबकि सुनेत्रा पवार भले की राजनीति से दूर रहती हैं, लेकिन वह सामाजिक कार्यों में बढ़कर हिस्सा लेती हैं। अब देखना है कि बारामती की जनता किसे अपना सांसद चुनेगी।
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
17 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
18 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
18 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines