हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल के बेड़े में शामिल होंगी 3000 नई बसें, टेंडर जारी

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) ने अपने बेड़े को बढ़ाने के लिए 3,000 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। परिवहन निकाय ने हाल ही में इस खरीद के लिए एक ई-टेंडर जारी किया है।

विज्ञापन
MSRTC News

Mumbai News: बसों की कमी से जूझ रहा महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम यानी (MSRTC) अपने बेड़े में 3,000 नई बसें शामिल करने जा रहा है। इसके लिए ई-टेंडर भी जारी कर दिया गया है और यह बसें 11-मीटर लंबी होंगी। परिवहन निगम ने इस खरीद के लिए हाल ही में जो ई-टेंडर जारी किया है, उसमें बोली लगाने की फाइनल डेट 14 मई है और इसे अगले दिन ही खोला जाएगा।

एमएसआरटीसी इसलिए डीजल इंजन बसें खरीद रहा है क्योंकि ये बसें लंबी दूरी तय करती हैं और ग्रामीण इलाकों तक जाती हैं। इसके साथ ही इंजन और गाड़ी के रखरखाव के लिए 7 साल का कॉन्ट्रैक्ट होगा। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत जिसे भी यह ठेका मिलेगा, उसे 7 साल का एनुअल मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करना होगा, जिसमें ठेकेदारों को इंजन और संबंधित सिस्टम का रखरखाव करना होगा जबकि अन्य हिस्सों का मेंटेनेंस एमएसआरटीसी के मैकेनिक संभालेंगे।

14,500 बसों का चल रहा है संचालन

मौजूदा समय में एमएसआरटीसी अपने 251 डिपो और 31 डिवीजनों के विशाल नेटवर्क के साथ 14,500 बसों का संचालन करता है। हालांकि, इसमें बहुत सारी बसें पुरानी हो गई हैं। त्योहारों के समय में लोगों को बसों की कमी से जूझना पड़ता है और महाराष्ट्र के कई रोड पर बसे भरी हुई जाती हैं।

परिवहन विभाग को 1,700 करोड़ का नुकसान

इस बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ठेके पर ली गई 1,310 बसों की टेंडर प्रोसेस में बरती गई अनियमितताओं की जांच बैठाई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (ST) द्वारा बसों को लीज पर लेने की टेंडर प्रोसेस में अनियमितताओं की जांच एक महीने के भीतर की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस प्रक्रिया के कारण परिवहन विभाग को 1,700 करोड़ का नुकसान हुआ है। वहीं, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि विभागवार बसें लेने की मौजूदा प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। इसके बजाय सभी विभागों को तीन समूहों में विभाजित किया गया है।

ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से नहीं किया ये काम, तो देना होगा डबल टोल टैक्स, महाराष्ट्र में FASTag का नया नियम

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें