महाराष्ट्र चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, अब निकाय चुनाव में मार्कर पेन का नहीं होगा इस्तेमाल

Maharashtra Municipal Elections: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के बीच राज्य चुनाव आयोग ने बड़ा ऐलान किया है, जिसके अनुसार अब महाराष्ट्र में किसी भी नगर निकाय चुनाव में मार्कर पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. स्याही विवाद और विपक्ष के सवालों के बीच चुनाव आयोग ने फैसला लेकर आदेश को लागू भी कर दिया है.

Municipal Elections | Voting Ink | Maharashtra

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के बीच स्याही विवाद छिड़ा है.

Maharashtra Election News: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों की चुनाव प्रक्रिया के बीच राज्य चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला किया है. नए आदेश के अनुसार, अब भविष्य में होने वाले निकाय और जिला परिषद चुनाव में मतदान के दौरान उंगली पर स्याही लगाने के लिए मार्कर पेन का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. वर्तमान निकाय चुनाव के दौरान स्याही को लेकर उठे सवालों के चलते राज्य चुनाव आयोग ने यह फैसला किया है, ताकि चुनाव परिणाम में पारदर्शिता सुनिश्चित हो.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्याही विवाद की जांच के आदेश

बता दें कि महाराष्ट्र के विपक्षी दल शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने निकाय चुनाव मतदान प्रक्रिया में खामियां गिनाई थी. चुनाव आयोग की वर्किंग पर सवाल उठाए थे, जिसके चलते अब राज्य चुनाव आयोग ने स्याही विवाद की जांच के आदेश भी जारी किए हैं. आरोप लगाया गया है कि इस बार चुनाव मतदान के दौरान जो स्याही लगाई गई है, वह आसानी से मिट रही है. इसलिए उद्धव ठाकरे ने राज्य चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उसे कठघरे में खड़ कर दिया.

मनसे उम्मीदवार ने उठाया सवाल

बता दें कि राज ठाकरे की मनसे की उम्मीदवार उर्मिला तांबे ने स्याही पर सवाल उठाए थे और कहा था कि जानबूझकर ऐसी स्याही मतदाताओं की उंगली पर लगाई जा रही है, जो हाथ लगाते ही मिट रही है. ऐसा सत्तारुढ़ दल को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. इसके बाद स्याही विवाद छिड़ गया और सवाल उठने लगे. BMC कमिश्नर भूषण गगरानी ने भी उर्मिला तांबे की बात से सहमति जताई और कहा कि मार्कर पेन से लगाया गया निशान स्थायी नहीं रहता है.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने उठाया था सवाल

बता दें कि महाराष्ट्र में स्याही विवाद पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल उठाया था. उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए अपने X हैंडल पर पोस्ट लिखी. उन्होंने लिखा कि चुनाव आयोग देश की जनता को भ्रमित कर रह है. निकाय चुनाव के नतीजों में BJP को मिल रही बढ़त एक बार फिर वोट चोरी की ओर इशारा कर रही है. इससे लगता है कि लोकतंत्र में भरोसा खत्म हो गया है. वोट चोरी करना देश विरोधी कृत्य है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ