Maharashtra NCP MLA Disqualification Update: शिवसेना विधायकों के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायकों की अयोग्यता पर जल्द ही फैसला आएगा। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेरकर ने विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई पूरी कर ली है।
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेरकर 15 फरवरी से पहले फैसला सुनाएंगे। इसकी पुष्टि खुद स्पीकर ने की है। जानकारी के मुताबिक स्पीकर ने सुनवाई पूरी कर ली है। फैसला लिखने की प्रक्रिया चल रही है।
15 फरवरी है डेडलाइन
सुप्रीम कोर्ट ने पहले 31 जनवरी तक फैसला सुनाने की डेडलाइन रखी थी, लेकिन स्पीकर ने अदालत से समय बढ़ाकर मांगा था। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कोर्ट में पेश सॉलिसिटर जनरल की ओर से मांग की गई थी स्पीकर शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर सुनवाई करने और फैसला सुनाने में व्यस्त थे। इसलिए थोड़ा समय बढ़ाकर दिया जाए। जिसके बाद अदालत ने 15 फरवरी तक समय दिया है।
अजित पवार सहित 9 विधायकों को अयोग्य करने की मांग
गौरतलब है कि अजित पवार के साथ महायुति में शामिल होने वाले विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग शरद गुट की ओर से की गई थी। शरद पवार की एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने अजित पवार सहित कुल 9 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग की थी। जिसपर अध्यक्ष ने सुनवाई पूरी कर ली है। सुनवाई के दौरान जयंत पाटिल, अमोल कोल्हे, जितेंद्र आव्हाड सहित अजित पवार गुट के कुछ नेताओं का बयान दर्ज किया गया है।
शरद पवार को चुनाव आयोग से लग चुका झटका
एनसीपी में बगावत होने के बाद चुनाव के पास असली पार्टी किसकी है इसको लेकर सुनवाई शुरू थी। तो दूसरी तरफ विधायकों की अयोग्यता का मामला विधानसभा के अध्यक्ष के पास विचारधीन है। पिछले हफ्ते चुनाव आयोग ने फैसला दिया। चुनाव आयोग ने शरद पवार को बड़ा झटका देते हुए पार्टी का नाम और एनसीपी की निशानी घड़ी अजित पवार के हाथ मे बांध दी है। अब विधायकों की अयोग्यता पर फैसले की घड़ी है। अब देखना होगा कि विधानसभा अध्यक्ष शरद गुट की याचिका को मंजूर करते हैं या फिर वही होगा जो उद्धाव ठाकरे के साथ हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
15 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
15 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines