महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में गत 11 दिसंबर की रात भयावह घटना घटी. महिला शहनाज और उसका बॉयफ्रेंड मौलाली उर्फ अकबर रज्जाक मुल्ला मूल रूप से विजयनगर के रहने वाले थे और किसी काम से सोलापुर आए थे. रात करीब 11 बजे महिला का बच्चा और रज्जाक घर में अकेले सो रहे थे. बच्चे ने नींद में कपड़े गीले कर लिए तो इस पर मौलाली को गुस्सा आ गया. बस इतनी से बात पर उसने बच्चे को पहले बुरी तरह पीटा और उसके बाद मासूम का गला घोट दिया.
घटना के बाद जब बच्चे की मां घर लौटी तो आरोपी ने उससे झूठ कह दिया कि फरहान गिर गया है और उसके सिर में चोट लग गई है. इसके बाद मौलाली और शहनाज बेहोशी की हालत में फरहान को विजयपुर ले गए. लेकिन जैसे ही वे विजयपुर के एसटी स्टैंड पहुंचे तो आरोपी मौलाली वहां से फरार हो गया.
इसके बाद शहनाज ने अपने पहले पति की मदद से फरहान को विजयपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन डॉक्टरों का कहना था कि बच्चे की मौत उसके इलाज करने से पहले ही हो गई थी. बाद में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि बच्चे की मौत गला घोंटने से हुई है.
ये भी पढ़ें- सिर, हाथ-पैर काटे… 2 प्रेमियों के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट; 15 साल के रिश्ते का खौफनाक अंत
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद वाघमारे ने कहा है कि फरहान की महिला शहनाज और आरोपी मौलाली के बीच एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. महिला अपने पति को छोड़ कर एक महीने से मौलाली के साथ में रह रही थी. मौलाली राजमिस्त्री का काम करता था और शहनाज सफाई-धुलाई का काम करती थी.
विजयपुर पुलिस स्टेशन में आरोपी मौलाली उर्फ अकबर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तुरंत इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी मौलाली उर्फ अकबर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आगे के मामले की जांच कर रही हैं.
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
4 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
19 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
21 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines