महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां शहर की मशहूर मुलतानी बेकरी के मालिक सुनील सदारंगानी ने खुदकुशी कर ली है. 60 वर्षीय सुनील ने विजयपुर रोड पर स्थित पनाश अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि छलांग लगाने से ठीक पहले वे रेलिंग पर खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे थे. इस चौंकाने वाली घटना ने पूरे सोलापुर के व्यापारिक जगत और स्थानीय लोगों को सदमे में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें: मुंबई में गुब्बारे के साथ लिफ्ट में घुसा शख्स, अचानक हुआ ब्लास्ट; देखें रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
लोगों की कोशिशें नाकाम
मिली जानकारी के अनुसार, कल दोपहर सुनील सदारंगानी पनाश अपार्टमेंट पहुंचे और सीढ़ियों के जरिए सीधे 17वीं मंजिल की छत पर चले गए. जब स्थानीय लोगों ने उन्हें दीवार की रेलिंग पर खतरनाक तरीके से हाथ जोड़कर खड़ा देखा, तो तुरंत सुरक्षा गार्ड को सूचना दी गई. गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया था. हालांकि, सुनील ने चाबी ऊपर ही रह जाने का बहाना बनाया और दोबारा ऊपर जाने की बात कही. गार्ड को चकमा देकर वे फिर से 17वीं मंजिल पर पहुंचे और कुछ ही पलों में वहां से नीचे छलांग लगा दी. वीडियो को एक्स पर @HateDetectors ने पोस्ट किया है.
आत्महत्या के पीछे की वजह अब भी रहस्य
सुनील सदारंगानी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सोलापुर में मुलतानी बेकरी एक बड़ा और जाना-माना नाम है, ऐसे में इतने बड़े कारोबारी द्वारा उठाए गए इस कदम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर सुनील किसी मानसिक तनाव में थे या उनके ऊपर कोई बड़ा कर्ज या पारिवारिक विवाद था. फिलहाल घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी नहीं मिली है और पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है.
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
19 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
20 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
20 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines