हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र: अमरनाथ तीर्थयात्री बस का भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत, करीब 25 यात्री घायल

विज्ञापन
महाराष्ट्र के बुलढाणा में दो बसों की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में नेशनल हाईवे-6 पर शनिवार सुबह दो लक्जरी ट्रैवल बसों की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और करीब 25 यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, हादसा बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर में रेलवे पुल पर हुई।

पुलिस ने बताया कि एक बस अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों को लेकर हिंगोली लौट रही थी, जबकि दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायल हुए लोगों को इलाज के लिए बुलढाणा के जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1685133351391551488

विज्ञापन

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस सुबह करीब तीन बजे हादसे की शिकार हुई। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए उपजिला अस्पताल मलकापुर में भर्ती कराया। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को बुलढाणा रेफर किया गया।

हादसे की जानकारी के बाद डिप्टी एसपी दयाराम गवई, इंस्पेक्टर अशोक रत्नपारखी, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक तायडे घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने में पुलिस की मदद की।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1685148272187658240

हिंगोली तालुका के भांडेगाव से अमरनाथ के लिए रवाना हुई थी बस

जानकारी के मुताबिक, हिंगोली तालुका के भांडेगांव इलाके से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की एक निजी बस शनिवार यानी 29 सितंबर की सुबह रवाना हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गये हैं।

विज्ञापन

हादसे में शिवाजी धनाजी जगताप (55), निवासी- भांडेगांव, बस चालक संतोष आनंदराव जगताप (38) निवासी- भांडेगांव, राधाबाई सखाराम गाडे (50) निवासी- जयपुर, सचिन शिवाजी मघाडे (30), निवासी- लोहगांव, अर्चना गोपाल घुकसे (30) और दिग्रस करहाले की घटनास्थल पर मौत हो गई। गीताबाई बद्रीनाथ करहाले की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जुलाई की शुरुआत में बस में आग लगने से हुई थी 26 यात्रियों की मौत

इस महीने की शुरुआत में महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर यवतमाल से पुणे जा रही एक बस में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola