Maharashtra Bus Fire Incident: शिंदे-फडणवीस पहुंचे घटनास्थल, रोड सेफ्टी के लिए कहा- बना रहे यूनीक सिस्टम

Maharashtra Bus Fire Incident, Buldhana bus tragedy, Eknath Shinde, Devendra Fadnavis, Samruddhi Mahamarg expressway

Maharashtra Bus Fire Incident

विज्ञापन

Maharashtra Bus Fire Incident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की देर रात 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। यात्री जिस बस में सवार थे, वह टायर फटने के बाद एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। इसके बाद उसमें आग लग गई। 8 लोग जैसे-तैसे शीशा तोड़कर बाहर निकले। राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बचाव कार्य में शामिल पुलिसकर्मियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। फडणवीस ने कहा कि शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।

वाहनों की स्पीड पर लगेगी लगाम

डिप्टी सीएम ने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक्सप्रेसवे पर एक स्मार्ट सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिस्टम वाहनों की गति की जांच करेगा और उन्हें सचेत करेगा। लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। तब तक हमें टोल बूथों पर ड्राइवरों के बीच जागरूकता पैदा करनी होगी कि रात में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

विज्ञापन

सीएम ने 5-5 लाख के मुआवजे का किया ऐलान

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मरने वालों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। शिंदे ने कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे कि दुर्घटनाएं और त्रुटियां न हों।

विज्ञापन

बस ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बस में लगभग 33 लोग सवार थे। बस पुणे जा रही थी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। उन्होंने बताया कि बस दरवाजे के किनारे पलट गई। जिससे दरवाजे बंद हो गए, जिसके कारण कोई भी बाहर नहीं निकल सका। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ