Maharashtra: महाराष्ट्र के संभाजीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी कामकाज और रिश्वतखोरी से नाराज होकर एक सरपंच ने पंचायत के सामने दो लाख रुपए के नोट हवा में उड़ा दिए। उसने एक अधिकारी पर कुआं बनवाने की फाइल को मंजूर किए जाने के लिए 12 फीसदी कमीशन मांगी थी। फिलहाल सरपंच का वीडियो वायरल है।
जरूरत पड़ी तो ऐसे ही नोटों की बारिश करूंगा
ये पूरा मामला संभाजीनगर जिले के गेवराई पायगा गांव का है। सरपंच मांगेश सांबले शुक्रवार को पंचायत समिति पहुंचे। यहां उनके गले में नोटों की माला थी। उन्होंने गुस्से में आकर नोटों की गड्डी हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। वे नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो गरीब किसानों के लिए वे ऐसे ही नोटों की बारिश कर देंगे। उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि समिति के एक अधिकारी ने कुआं बनवाने के प्रस्ताव को मंजूर करने के नाम मांगी है।
सरपंच ने कहा- कमीशन के चक्कर में 20 प्रस्ताव लटके
सरपंच मांगेश ने यह भी बताया कि पंचायत समिति के ऑफिस ने हर प्रोजेक्ट को पास करने के लिए फिक्स कमीशन रखा है। 20 प्रपोजल पेंडिंग हैं। अब गरीब शख्स कहां से कमीशन दे। इससे गांव का विकास वंचित हो रहा है। इसलिए वे विरोध जताने पहुंचे थे। ज्यादातर नोट मंगेश को वापस मिल गए हैं। कुछ बच्चों ने नोट वहां से उठा लिए थे, वे नहीं मिले।
यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा अंजाम, तू और सलमान फिक्स, सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने भेजा धमकी भरा मैसेज
(Provigil)
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
22 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
22 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines