---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से 9 लोगों की मौत, एक हजार से अधिक मिले नए केस, दिल्ली में भी हालात बेकाबू

Coronavirus Cases: ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट XBB.1.16 ने महाराष्ट्र में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1,115 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में 5421 एक्टिस केसेस हैं। इनमें से 1577 मुंबई में मिले हैं। बीते 24 घंटे में मुंबई में […]

---विज्ञापन---

Coronavirus Cases: ओमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट XBB.1.16 ने महाराष्ट्र में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बुधवार को राज्य में 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1,115 नए मामले सामने आए हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में 5421 एक्टिस केसेस हैं। इनमें से 1577 मुंबई में मिले हैं।

बीते 24 घंटे में मुंबई में 320 नए मामले आए और दो संक्रमितों की मौत हुई है। पॉजिटिविटी रेट 14.57% दर्ज की गई। अब तक महाराष्ट्र में 81,52,291 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 1,48,470 मौतें हुई हैं।

---विज्ञापन---

वहीं, मुंबई में 19,752 की जान गई है। इससे पहले मंगलवार को 919 नए मामले और एक मौत की जानकारी सामने आई थी।

और पढ़िए – विपक्षी एकता मुहिम: नीतीश से मुलाकात के बाद केजरीवाल बोले- केंद्र में सबसे भ्रष्ट सरकार, अनुराग ठाकुर ने किया पलटवार

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- डरने की जरूरत नहीं

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि देश भर में कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी का कारण ओमिक्रोन का XBB.1.16 सब वेरिएंट है, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है। लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि अगले 10-12 दिनों में कोविड केस कम हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – महाराष्ट्र: अकोला में टिन शेड पर गिरा पुराना पेड़, 7 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

---विज्ञापन---

दिल्ली में सामने आए 1149 नए केस

दिल्ली में बुधवार को कोविड के 1149 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित की मौत भी हुई है। बीते 24 घंटे में 677 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

पूरे देश में 14 की जान गई

वहीं, पूरे देश में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए कोविड मामले दर्ज किए, जो सात महीनों में सबसे अधिक है। 14 लोगाों की मौत हुई है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Apr 12, 2023 09:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola