Hairfall Reasons: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के 18 गांव के लोग गंजेपन का शिकार हुए, यह खबर देश में चर्चा का विषय रही है। प्रशासन ने पहले पीने के पानी पर शक जताया था, लेकिन गंजेपन की असली वजह कुछ और ही है और इसकी जड़ पंजाब और हरियाणा के शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र के नीचे की जमीन से जुड़ी हुई है। यह निष्कर्ष सीनियर रिसर्चर और प्रैक्टिशनर डॉ. हिम्मतराव बावस्कर ने निकाला है, जिसके लिए उन्होंने खुद के खर्चे से अंत तक रिसर्च भी की और इसके उपाय भी ढूंढे।
गेहूं है इस बीमारी की वजह
दरअसल, जिन गांवों में गंजापन फैला है, वहां के लोग राशन दुकान पर निर्भर हैं और उस राशन दुकान पर मिलने वाला गेहूं इस बीमारी की वजह निकला। डॉ. बावस्कर ने बोंदगांव के सरपंच रामेश्वर धारकर से वहां राशन में आ रहे गेहूं के बोरे के फोटो और सैंपल मंगवाए। इस जांच में पता चला कि गेहूं शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र के नीचे की जमीन से निकला हुआ है और शिवालिक पर्वतीय क्षेत्र से बारिश के दिनों में बड़े झरने निकलते हैं। वहां के पत्थरों में सेलेनियम की मात्रा ज्यादा होती है और झरनों के पानी के साथ सेलेनियम भी उपजाऊ जमीन में मिल जाता है।
आईसीएमआर से नहीं किया खुलासा
दूसरे अन्य फसलों के मुकाबले गेहूं की फसल में सेलेनियम अवशोषित करने की क्षमता ज्यादा होती है। वहां पैदावार हुए गेहूं बुलढाणा के राशन दुकानों में पहुंचे, यह गेहूं के बोरे से पता चला। इसी गेहूं से बनी रोटी का इस्तेमाल अपने खाने में 18 गांव के लोगों ने किया, जिस कारण उन्हें गंजेपन का सामना करना पड़ा।
डॉ. हिम्मतराव बावस्कर ने बताया कि जो बुलढाणा में हुआ, वो महाराष्ट्र में कहीं भी हो सकता है। इसलिए सरकार ने पंजाब और हरियाणा से आने वाले गेहूं में सेलेनियम की मात्रा कितनी है, उसकी जांच करनी जरूरी है। इस पूरे मामले में आईसीएमआर से रिपोर्ट आने वाली है। फिलहाल, आईसीएमआर ने कोई खुलासा नहीं किया है।
ये भी पढ़ें- Video: ‘मुझे हल्के में न लेना..तांगा पलट दूंगा…’ महाराष्ट्र में शिंदे फिर करेंगे ‘खेला’? टीस बरकरार
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
4 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
14 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines