महाराष्ट्र: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 10 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा के फंसे होने की आशंका, 75 को निकाला

Raigad Landslide, Landslide In Raigad, Khalapur, Irsal Wadi Village, People Trapped Under Debris
विज्ञापन

Raigad Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील में भूस्खलन से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हैं। भूस्खलन की घटना में 60 से ज्यादा लोगों की फंसे होने की आशंका है। अब तक 75 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की और कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

घटना की सूचना के बाद एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सहायता के लिए इरशालवाड़ी गांव में ही एक पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। प्रशासन ने मदद के लिए 8108195554 पर संपर्क करने की अपील की है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

विज्ञापन

घटनास्थल पर एनडीआरएफ की चार टीमें मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन को लेकर मैंने सीएम एकनाथ शिंदे से बात की। एनडीआरएफ की 4 टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं। हमारी प्राथमिकता है कि वहां से लोगों को बचाएं और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करें।

विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हालातों के साथ-साथ राहत कार्यों का जायजा लिया। बता दें कि कोंकण में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। भारी बारिश के कारण रायगढ़ के खालापुर तालुक के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के बाद कई परिवार मलबे में फंस गए हैं।

उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा है कि रायगढ़ जिले के खालापुर के पास इरशालगढ़ में कल रात भूस्खलन की घटना घटी। इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई, हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं।

विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब 10.30 बजे की है। रायगढ़ जिला कलेक्टर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इरशालवाड़ी गांव में 50 से 60 घर ढह गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कुछ को बचा लिया गया है।

विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः बीजेपी सांसद का दावा, बिहार में होगा महाराष्ट्र जैसा खेला

रेस्क्यू में जुटी टीम ने अब तक 75 लोगों को बचाया

रायगढ़ पुलिस के मुताबिक, अब तक 75 लोगों को बचाया है। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन के 60 से अधिक अधिकारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं। रायगढ़ पुलिस ने बताया कि हमें एनडीआरएफ, स्थानीय लोगों और कुछ गैर सरकारी संगठनों से मदद मिल रही है।

उधर, कैबिनेट मंत्री उदय सामंत और दादा भुसे मौके पर पहुंच गए हैं। मंत्री उदय सामंत ने कहा, अब तक लगभग 75 लोगों को बचाया गया है। लैंडस्लाइस से प्रभावित हुआ गांव नवी मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाले मोरबे बांध के पास स्थित है और बताया जा रहा है कि बांध क्षेत्र के घरों में दरारें आ गईं।

विज्ञापन

कच्ची सड़क रेस्क्यू ऑपरेशन में बन रही बाधा

मंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि इरशालवाड़ी तक पहुंचने के लिए कोई सड़क नहीं है। बारिश के कारण रास्ता पूरी तरह से कीचड़ से भर गया है। बचाव दल को भी वहां पैदल जाना पड़ रहा है। जेसीबी, पोकलेन को मौके पर ले जाना संभव नहीं है। इसलिए बचाव दल के सदस्य हाथ से ही मलबा हटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम मलबे के नीचे मिले शवों का गांव में ही पोस्टमॉर्टम कराने के बारे में भी सोच रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ