Raigad Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी भूस्खलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि चार दिन बाद जिला प्रशासन ने रविवार को बचाव अभियान बंद कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक अभी तक 78 लोग लापता हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह निर्णय बचाव अधिकारियों, राज्य सरकार और ग्रामीणों के बीच एक बैठक के बाद लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार आखिरी शव शनिवार को बरामद हुआ था। वह बुरी तरह से सड़ चुका था। जिला प्रशासन के अनुसार शव और जानवर अब सड़ रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
सुदूर इलाको होने के कारण आई ये दिक्कत
जानकारी के अनुसार, बुधवार को इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन हुआ था। ये गांव पहाड़ की चोटी पर बसा हुआ था। बताया गया है कि हादसे के बाद मिली सूचना पर बचाव दल काफी देर से पहुंचा था, क्योंकि गांव सुदूर इलाके में स्थित है। बचाव दल को इलाके तक पहुंचने के लिए घंटों पैदल चलना पड़ा। इस दौरान लगातार बारिश भी हो रही थी।
सरकार करेगी पूरी मदद
आधिकारिक आंकड़ों की अनुसार, रविवार तक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 27 हो चुकी है, जबकि 78 लोग अभी भी लापता हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राजस्व टीम त्रासदी में खोई गई जमीन का आकलन कर रही है। प्रभावित व्यक्तियों को जमीन आवंटित करने का प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि जिन ग्रामीणों ने भूस्खलन में आधार कार्ड खो दिए हैं, उन्हें आधार कार्ड समेत विभिन्न प्रमाण पत्र और दस्तावेज जारी करने के लिए एक विशेष शिविर लगाया जाएगा। भूस्खलन में घर खोने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार ने कहा कि वह सभी लोगों को घर उपलब्ध कराया जाएगा।
बारिश से विदर्भ को हुआ भारी नुकसान, 16 की मौत
दूसरी ओर महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र नागपुर और अमरावती में भी बारिश का दौर जारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार बारिश से अभी तक इन दोनों स्थानों पर 16 लगों की मौत हो चुकी है। जबकि 45 सौ घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने आश्वासन दिया है कि वे अत्यधिक बारिश से होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
11 hrs ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
1 day ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
1 day agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
1 day agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
3 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
3 days ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
6 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
6 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines