महाराष्ट्र के पुणे में दरगाह को लेकर विवाद शुरू हो गया है. पुणे के अंबेगांव तालुका के मंचर में चावड़ी चौक पर एक दरगाह में एक सुरंग मिली है. सुरंग सामने आने से क्षेत्र में विवाद की स्थिति बन गई. हिंदु और मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. तनाव बढ़ने से रोकने के लिए मंचर कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों के साथ शांति बैठक की. हिंदू संगठन जांच की मांग को लेकर कोर्ट पहुंच चुका है. वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेश तक कोई और निर्माण कार्य नहीं होगा.
मरम्मत के दौरान हुआ खुलासा
दरगाह में मरम्मत का काम चल रहा था, तभी दरगाह की एक दीवार ढह गई. दीवार के अंदर एक सुरंग जैसी संरचना दिखी. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हिन्दू-मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए. पुलिस ने बताया कि नगरपालिका परिषद ने मरम्मत के लिए लगभग 60 लाख रुपये मंजूर किए थे. हालांकि इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस निर्माण के लिए सभी आधिकारिक अनुमति ली गई थी?
यह भी पढ़ें: नासिक से सनसनीखेज खुलासा: ट्रक ड्राइवरों को लूटने निकलीं ‘लेडी डॉन’, पुलिस के हत्थे चढ़ीं दो युवतियां
पुणे में पहले भी हो चुका है बवाल
बीती जुलाई में पुणे के दौंड तालुका के यवत गांव में एक मंदिर के परिसर में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा अपमानजनक स्थिती में मिली थी। एक युवक ने इसे सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया था। इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश पैदा हो गया था। आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। वाहनों में तोड़फोड़ कर उनमें आग लगा दी। इसके अलावा एक स्थानीय मस्जिद पर पथराव के बाद भगवा झंडा फहरा दिया था। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को आंसू गैस के गोले तक चलाने पड़े। पुलिस ने कई उपद्रवियों को हिरासत में भी लिया था। स्थिति संभालने के लिए इंटरनेट तक बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: पालघर में अलर्ट, तट पर बह कर आए 15 जहाज के 3 कंटेनर, मची खलबली
संबंधित खबरें
PM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
4 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
5 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
20 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
22 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
3 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines