Maharashtra Politics : देश में अगले महीने लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने वाली है। इससे पहले दलों में जोड़तोड़ की राजनीति चल रही है। पार्टियां लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए वोटरों को साधने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच शरद पवार ने सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को डिनर पर बुलाया है, जिससे महाराष्ट्र की सियासी गलियारों में सुगबुगाहट तेज हो गई।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने बुधवार को एक पत्र जारी किया है। उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे को यह चिट्ठी भेजी है। शरद पवार ने 2 मार्च को मुख्यमंत्री के साथ दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार को बारामती स्थित अपने घर पर रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया है। शरद पवार के पत्र जारी होते ही सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
यह भी पढ़ें : ‘बाघ की खाल पहनने से बिल्ली…’, महाराष्ट्र के मंत्री ने उद्धव-शरद को दी बड़ी चुनौती
शरद पवार की राजनीतिक गुगली से हर कोई परेशान
लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार द्वारा सीएम और दोनों डिप्टी सीएम को डिनर पर बुलाना चर्चा का विषय बना हुआ है। एनसीपी शरद गुट के सुप्रीमो की राजनीतिक गुगली से हर कोई परेशान है। सभी की निगाहें टिकी हैं कि चुनाव से पहले वे क्या कर रहे हैं?
क्या महाराष्ट्र में फिर होगा कोई बड़ा फेरबदल
अब बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई बड़ा फेरबदल हो सकता है। डिनर पर चाचा और भतीजे एक बार फिर आमने-सामने आएंगे। हालांकि, यह तीनों नेता सरकारी यात्रा के लिए बारामती आ रहे हैं। इस दौरान शरद पवार ने अपने आवास पर तीनों को डिनर के लिए आमंत्रित किया।
यह भी पढ़ें : ‘क्यों छोड़ दें एक सीट’? INDIA गठबंधन पर उमर अब्दुल्ला ने दिया बड़ा बयान
बारामती में शरद पवार की सीएम और दोनों डिप्टी सीएम से हो सकती है मुलाकात
शरद पवार ने सीएम एकनाथ शिंदे को भेजी चिट्ठी में लिखा है कि विद्या प्रतिष्ठान, विद्यानगरी, बारामती के मैदान में 2 मार्च को महारोजगार मेला का आयोजन होगा। इसके लिए आप आ रहे हैं। विद्या प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में मैं आपका स्वागत करना चाहता हूं। मैंने आपको बारामती स्थित अपने आवास पर रात्रिभोज के लिए फोन पर आमंत्रित किया है। रोजगार मेले के बाद आप अपने मंत्रियों के साथ आएं। मुझे उम्मीद है कि आप निमंत्रण को जरूर स्वीकार करेंगे।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
10 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
10 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
13 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
1 day agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
1 day agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 days ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines