Maharashtra Politics : एक दूसरे के घोर विरोधी रहे और जब भी मौका मिला तो अपने बयान या फिर भाषण में एक दूसरे पर हमला करने वाले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश अंबेडकर की मुंबई के वाय बी चव्हाण सेंटर में मुलाकात हुई, दरसल दोनों नेता वाय बी चव्हाण सेंटर में एक प्रोग्राम में पहुंचे थे। प्रोग्राम समाप्त होने के बाद सुप्रिया सुले ने इन नेताओं के बीच मुलाकात की भूमिका निभायी।
‘प्रकाश अंबेडकर का साथ होना जरूरी’
दरअसल ‘इंडिया’ गठबंधन में प्रकाश अंबेडकर को शामिल करने की इच्छा शिवसेना UBT की है, लेकिन कांग्रेस का इसे लेकर विरोध है। कांग्रेस के विरोध के आगे शरद पवार भी ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने पर चुप्पी साधे रहते थे, लेकिन राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी शरद पवार जानते हैं कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को जीत दिलानी है तो अंबेडकर का साथ होना जरूरी है।
साल 2019 के चुनाव में वंचित बहुजन अघाड़ी ने एमआईएम के साथ हाथ मिलाते हुए महाराष्ट्र में भाजपा शिवसेना और कांग्रेस एनसीपी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, इस चुनाव में भाजपा और शिवसेना का बंपर फायदा, वंचित के कारण हुआ था। नांदेड लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण वंचित के कारण 42 हजार वोटों से चुनाव हारे थे। नांदेड के वंचित उम्मीदवार को 1 लाख 64 हजार वोट मिले थे।
अंबेडकर ने सोलापुर लोकसभा से लड़ा था चुनाव
प्रकाश अंबेडकर ने 2019 में अकोला और सोलापुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, हालांकि इन दोनों सीट से अंबेडकर जीते नहीं, लेकिन सोलापुर से देश के पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को अंबेडकर के चलते 1 लाख 56 वोट से हार का मुंह देखना पड़ा और अंबेडकर ने इसी सीट पर 1 लाख 68 वोट हासिल किए थे। इतना ही नहीं अकोला, हाथकनगले, हिंगोली, गढ़चिरौली-चिमुर,धाराशिव,परभणी इन 8 सीट पर नुक्सान पहुंचाया था और वंचित की मदद से एमआईएम ने छत्रपति संभाजी नगर की सीट जीती थी।
5 राज्यों के चुनाव के बाद होगी चर्चा
वाय बी चव्हाण सेंटर में शरद पवार के साथ मुलाकात की तो प्रकाश अंबेडकर ने कबूला और कहा कि सुप्रिया सुले ने उन्हें कॉफी पिलाने के लिए बुलाया था, वहां पर 12 लोग मौजूद थे जहां पर पवार के साथ कोई भी राजनीतिक चर्चा नहीं हुई। अंबेडकर ने कहा 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे आने बाद ही आगे की चर्चा होगी। आपको बता दें कि ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल होने के लिए खुद प्रकाश अंबेडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे को खत लिखा था, लेकिन खड़गे की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
13 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines