Maharashtra Politics: राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी शरद पवार ने शनिवार को बड़ा दांव खेला। उन्होंने बेटी सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया। पवार ने ऐसा पार्टी के 25वें स्थापना दिवस पर किया। जिस वक्त सुप्रिया सुले के नाम का ऐलान हुआ, अजित पवार वहीं पर थे। अजित पवार के पास सिर्फ महाराष्ट्र की जिम्मेदारी है, वहीं सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल बाकी राज्यों को देखेंगे। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या शरद पवार की राजनीतिक उत्तराधिकारी सुप्रिया ही हैं? क्योंकि अजीत पवार को अब तक सबसे मजबूत दावेदार के रूप में देखा गया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1667439266811756549?s=20
अजित के मनाने पर पवार ने लिया था इस्तीफा वापस
शरद पवार ने पिछले महीने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी के सदस्यों ने उनके इस फैसले का विरोध किया। तब अजित पवार ही एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने पवार को मनाया था। पवार की पेशकश पर विचार-विमर्श के लिए गठित एक पार्टी पैनल ने 5 मई को उनके इस्तीफे को खारिज कर दिया था और उनसे पार्टी अध्यक्ष के रूप में बने रहने का आग्रह किया था।
https://twitter.com/AjitPawarSpeaks/status/1667451834657804288?s=20
अजित पवार ने इस अंदाज में दी बधाई
अजित पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की 24वीं वर्षगांठ पर सांसद प्रफुल्लभाई पटेल और सांसद सुप्रियाताई सुले को शरद चंद्र पवार के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। साथ ही सांसद प्रफुल्लभाई पटेल, सांसद सुप्रियताई सुले, सांसद सुनील तटकरे, डॉ. योगानंद शास्त्री, केके शर्मा, पीपी मोहम्मद फैसल, नरेंद्र वर्मा, जितेंद्र अवध, एसआर कोहली, नसीम सिद्दीकी को पार्टी के भीतर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। इन सभी साथियों को बधाई! विश्वास है कि माननीय महोदय द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सभी साथी सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
शरद चंद्र पवार साहब के नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ‘दिल में महाराष्ट्र आंखों में राष्ट्र…’ के विचार के साथ रजत जयंती वर्ष में पदार्पण कर रही है। देश व प्रदेश के विकास में अमूल्य योगदान देने की दिशा में एनसीपी पार्टी का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी काम करेगा। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पुनः बधाई!
https://twitter.com/ANI/status/1667447159342632960?s=20
इसलिए सुप्रिया सुले को मिली कमान
एनसीपी नेता छगन भुजबल ने बताया कि सांसद सुप्रिया सुले और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया है। ताकि चुनाव का काम और राज्यसभा और लोकसभा का काम बांटा जा सके। चुनाव नजदीक होने के कारण उनके कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह 2024 के लोकसभा चुनाव के काम को संभालने के लिए है।
यह भी पढ़ें: BJP-JJP Alliance: क्या हरियाणा में गिर जाएगी खट्टर सरकार? गठबंधन टूटने के सवालों पर दुष्यंत चौटाला ने किया बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
13 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
2 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
3 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines