Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियासी घमासान होता नजर आ रहा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, शरद पवार गुट के नेता जयंत पाटिल के भाजपा में शामिल होने के कयासों की बात सामने आई है। उधर, पुणे में अजित पवार के साथ मंच साझा करने पर अमित शाह ने कहा कि अजित दादा (पवार) डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार आए हैं। मैं उनके साथ मंच साझा कर रहा हूं। अमित शाह ने अजित पवार से कहा कि बहुत समय बाद आप सही जगह पर बैठे हैं। यह सही जगह थी, लेकिन आपने आने में बहुत देर कर दी।
इसलिए पुणे पहुंचे हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
सीआरसीएस कार्यालय के डिजिटल पोर्टल के लॉन्च पर रविवार को पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि बहुराज्य सहकारी समितियों की देखभाल करने वाला केंद्रीय रजिस्ट्रार ऑफिस का सिस्टम CRCS का कार्यक्रम आज से पूरी तरह से डिजिटल हो रहा है। अब किसी भी बहुराज्य सहकारी समिती को अपनी ब्रांच बढ़ानी हो या फिर दूसरे राज्य में जाना हो तो कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ेंः Maharashtra Politics: सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे अजित पवार, क्या होगी ताजपोशी?
बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं जयंत
एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि शरद पवार गुट एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने आज पुणे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस खबर के बाहर आने के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही जयंत पाटिल भी अजित पवार गुट में शामिल होकर सत्ता में भागीदारी निभा सकते हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही एनसीपी प्रमुख शरद पवार को एक और बड़ा झटका लगने वाला है।
पहले फोन पर बात, फिर मुलाकात
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस वक्त पुणे के दौरे पर हैं। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और डिप्टी सीएम अजीत पवार ने उनसे मुलाकात की। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि अजित पवार ने आज सुबह जयंत पाटिल की अमित शाह से फोन पर बात कराई थी। इसके बाद शाह ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया। हालांकि इन दिनों चर्चा ये भी है कि महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि 15 अगस्त के बाद ये विस्तार होगा।
जयंत पाटिलल ने दिया ये बयान
हालांकि महाराष्ट्र राकांपा (शरद पवार गुट) के जयंत पाटिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा हि कि यह आपको किसने बताया कि मैं अमित शाह से मिला? आपको उन लोगों से पूछना चाहिए जो यह सब कह रहे हैं। कल शाम मैं शरद पवार के आवास पर था… मैं किसी से नहीं मिला हूं…।
महाराष्ट्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
इनपुटः विनोद जगदाले
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
6 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines