Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से शरद पवार के इस्तीफा देने के बाद उन्हें मनाने की कोशिशें जारी हैं। छगन भुजबल, जितेंद्र आव्हाड और दिलीप वलसे पाटिल सहित राकांपा नेताओं ने कहा, “हम राकांपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के आपके फैसले को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।” इसके बाद शरद पवार ने कहा कि आइए हम सब मिलकर काम करें, लेकिन मेरा इस्तीफा स्वीकार करें।
इससे पहले एनसीपी के नेताओं ने कहा कि हम उनसे बात करके उनके अपने फैसले पर फिर से विचार करने का आग्रह करेंगे। एनसीपी नेताओं ने ये भी कहा कि बिना शरद पवार के हम लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जनता के बीच कैसे जाएंगे?
https://twitter.com/ANI/status/1653314852566495235
शरद पवार ने कहा कि मैं ये कभी भी नहीं भूल सकता कि पिछले 60 सालों में महाराष्ट्र और पार्टी के हर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मुझे मजबूत समर्थन और प्यार दिया। उन्होंने कहा कि ये नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शन करने का समय है। मैं सिफारिश करता हूं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर फैसला करने के लिए पार्टी सदस्यों की एक समिति बनानी चाहिए।
नया एनसीपी चीफ चुनने के लिए कमेटी में ये नेता शामिल
शरद पवार ने कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष चुनने के लिए समिति बनाई जाए जिसमें प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे, केके शर्मा, पीसी चाको, अजित पवार, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल, अनिल देशमुख, राजेश टोपे, जितेंद्र आव्हाड, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, जयदेव गायकवाड़, राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फौजिया खान, धीरज शर्मा, सोनिया दूहन शामिल रहें।
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ पटोले क्या बोले?
महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने कहा कि हमने सोचा था कि शरद पवार अपनी अंतिम सांस तक सार्वजनिक जीवन में रहेंगे लेकिन हम यह नहीं बता सकते कि उन्होंने आज इस्तीफा क्यों दिया? इसका असर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर नहीं पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि एनसीपी का नया अध्यक्ष एमवीए के साथ रहेगा।
https://twitter.com/ANI/status/1653312803242115075
अजित पवार की भी प्रतिक्रिया आई सामने
एनसीपी के राज्यसभा सांसद शरद पवार के एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के ऐलान के बाद उनके भतीजे अजित पवार की भी प्रतिक्रिया सामने आई। अजित पवार ने कहा कि हम परिवार के लोग और पार्टी के नेता एक साथ बैठेंगे। बैठक में पार्टी के भविष्य और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखते हुए सर्वसम्मति से कोई भी फैसला लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
17 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
17 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
2 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
2 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines