Pratap Sarnaik appointed MSRTC chairman: केंद्रीय आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद महाराष्ट्र की महायुति सरकार में अब कुछ बदला-बदला सा माहौल है। ये सब बातों के जरिए नहीं बल्कि सीएम फडणवीस के फैसलों से नजर भी आ रहा है। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रमुख एक ब्यूरोक्रेट को नियुक्त किया था। लेकिन अब सीएम ने अपना ही फैसला पलटते हुए शिवसेना कोटे से मंत्री प्रताप सरनाईक को निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया था।
इस फैसले को शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच नाराजगी दूर करने का एक प्रयास माना जा रहा है। बता दें कि सीएम फडणवीस ने पिछले महीने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम का प्रमुख एक ब्यूरोक्रेट को बना दिया था। सीएम के इस फैसले से शिंदे को बीजेपी खुश करना चाहती है। गौरतलब है महायुति सरकार बनने के बाद से ही एकनाथ शिंदे पिछले काफी समय से नाराज चल रहे हैं। इसके पीछे की वजह सीएम नहीं बन पाने से लेकर उनकी सरकार द्वारा किए फैसलों का रिव्यु करना है।
ये भी पढ़ेंः गिलियन-बैरे सिंड्रोम का कहर! महाराष्ट्र में 12 की मौत, 225 मामलों की पहचान
ब्यूरोक्रेट को नियुक्त किया गया था
बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 6 फरवरी को अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय सेठी को एमएसआरटीसी का अध्यक्ष नियुक्त किया था। निगम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी ब्यूरोक्रेट को इस पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले निगम का अध्यक्ष परिवहन मंत्री या किसी राजनीतिक उम्मीदवार को ही बनाया जाता है। सीएम शिंदे ने भी अपने कार्यकाल के दौरान विधायक भरत गोगावले को निगम का प्रधान नियुक्त किया था।
इन फैसलों से नाराज हुए शिंदे
गौरतलब है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अब तक कई ऐसे फैसले लिए हैं जो महायुति सरकार में तनातनी बढ़ाने वाले हैं। इसमें शिवसेना के अधिकांश नेताओं की वाई+ सुरक्षा वापस लेना, रायगढ़ और नासिक का संरक्षण मंत्री शिवसेना से नहीं बनाना, एमएसआरटीसी के लिए 1310 बसें और स्वास्थ्य विभाग के लिए 900 से अधिक एंबुलेंस खरीदने जैसे फैसले शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘सुरक्षा के लिए चाकू और मिर्च पाउडर पास रखें, Maharashtra के मंत्री की महिलाओं को सलाह
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
17 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
19 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
19 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines