Maharashtra Politics : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को पूर्ण बहुमत मिला और 5 दिसंबर को नए सीएम के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच भी तैयार हो गया है। ऐसे में अब बड़ा सवाल उठता है कि किसे राज्य की कमान मिलेगी? बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का दावा है कि सीएम फेस के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया। इसके लिए एकनाथ शिंदे भी प्रबल दावेदार थे। उनके डिप्टी सीएम बनने के आसार थे, लेकिन माना जा रहा है कि वे इस पद को स्वीकार नहीं करेंगे। एकनाथ शिंदे नहीं तो शिवसेना से कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री? आइए जानते हैं सबकुछ।
महायुति के घटक दलों की आज या कल बैठक होने वाली है, जिसमें देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ बीजेपी नेता के हवाले से बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है, जिन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इससे पहले कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि वह नए मुख्यमंत्री को चुनने के बीजेपी के फैसले का समर्थन करेंगे।
यह भी पढ़ें : Video: महाराष्ट्र में कौन बनेगा सीएम? RSS ने BJP को सुनाया अपना फैसला!
जानें शिवसेना से डिप्टी सीएम कौन?
इस बीच एकनाथ शिंदे भी अपने पैतृक गांव सतारा से मुंबई आ गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्हें और उनकी पार्टी शिवसेना को भाजपा हाईकमान द्वारा सीएम पद पर लिया गया फैसला स्वीकार्य होगा। महायुति की नई सरकार में बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर एकनाथ ने कहा कि इस मामले में बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि शिवसेना ने गृह विभाग के लिए दावा पेश किया है।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में इधर CM फेस पर सस्पेंस, उधर देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे को मिला दिया फोन
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी आएंगे
मुंबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर की शाम को होगा। आपको बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में 132 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि सहयोगी दल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को क्रमशः 57 और 41 सीटें मिलीं।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
8 hrs agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
11 hrs agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
14 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
1 day agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
3 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
4 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
5 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
6 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines