हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'फडणवीस जी आप क्या खुलासा करेंगे...सरकार में गुनहगार बैठे हैं', डिप्टी सीएम के बयान पर संजय राउत का पलटवार

Sanjay Raut On Devendra Fadnavis : शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आपके मंत्रिमंडल में दादाजी भुसे नाम के एक व्यक्ति हैं, वह उस आदमी को शिवसेना में लाए थे और उसे आपने, अपना ‘खास आदमी’ कहा था।

विज्ञापन

Sanjay Raut On Devendra Fadnavis  : ड्रग माफिया ललित पाटिल की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र का सियासी पारा हाई हो गया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस के ठाकरे गुट पर हमले पर, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत का कहना है, इस आदमी (ललित पाटिल) का शिवसेना से कोई संबंध नहीं है। आपके मंत्रिमंडल में दादाजी भुसे नाम के एक व्यक्ति हैं, वह उस आदमी को शिवसेना में लाए थे और उसे अपना ‘खास आदमी’ कहा था।


बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने शुक्रवार को ड्रग डॉन ललित पाटिल को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि पाटिल एक शिवसेना-यूबीटी नेता था, जिसे पहली बार दिसंबर 2020 में पकड़ा गया था, फड़णवीस ने कहा कि उसे 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, जल्द ही इस संबंध में कई खुलासे करेंगे, जिससे सरकार पर आरोप लगाने वाले चुप हो जाएंगे।

‘फड़णवीस से कहो अपनी इंटेलिजेंस मजबूत करें’

उन्होंने कहा था कि वह आदमी भाजपा में जा रहा था, लेकिन वह उसे यहां ले आए… वह कभी भी शिव सेना का सदस्य नहीं बना। फड़णवीस से कहो अपनी इंटेलिजेंस मजबूत करें नहीं तो हमास जैसी स्थिति हो जाएगी। राउत ने आगे कहा कि इजराइल को लगा कि उसकी इंटेलिजेंस मजबूत है, हमला कैसे कर सकता है…आप भी सोचते हैं कि आपकी इंटेलिजेंस मजबूत है, लेकिन आप नहीं जानते कि आपकी पीठ के पीछे क्या होता है, हमें मालूम है आपके मन के अंदर जो निराशा का तूफान है वह हमें पता है हम उनको पहचानते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola