Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए के कम सीटें आने के बाद सीट शेयरिंग को लेकर इस बार पेंच फंस सकता है। फिलहाल हो रही बयानबाजियों से संकेत तो यही मिल रहे हैं। यह स्थिति सिर्फ एनडीए की ही नहीं इंडिया की भी है। लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर लड़कर भी उद्धव ठाकरे की पार्टी 9 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाई। ऐसे में सिर्फ 10 सीटों पर लड़कर 8 सीटें जीतने वाले शरद पवार के तेवर इस बार अलग ही नजर आ रहे हैं।
एनसीपी (एसपी) के प्रशांत जगताप की मानें तो शरद पवार इस चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। इस बार स्थिति अलग होगी। बता दें कि शुक्रवार को शरद पवार ने दो बड़ी बैठकें कीं। पहली बैठक पुणे में पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और नव निर्वाचित सांसदों के साथ की। प्रशांत जगताप ने कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव कम सीटों पर इसलिए लड़ा ताकि शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन ना टूटे। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में तस्वीर कुछ अलग ही होगी।
सीट बंटवारे पर अभी नहीं बनी सहमति
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए एनसीपी एसपी के नेता जयंत पाटिल ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर हमारे नेता निर्णय लेंगे। बैठक में शामिल हुए विधायकों और सांसदों को विधानसभा चुनाव में तैयार रहने के लिए कहा है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ कि विधानसभा में हमारी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी? वहीं बारामती विधानसभा सीट पर आगामी रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में फैसला हमारे नेता शरद पवार लेंगे। बता दें कि बारामती विधानसभा सीट से अभी अजित पवार विधायक हैं और वर्तमान सरकार में डिप्टी सीएम भी हैं।
महाराष्ट्र में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव
एनसीपी एसपी के नेता और महाअघाड़ी सरकार में गृह मंत्री रहे अनिल देशमुख ने कहा कि एमवीए में कोई बड़ा भाई और छोटा भाई नहीं है। सभी एक समान हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर-नवंबर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में अभी बीजेपी 105 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव से पहले महायुति में मचा घमासान, सीट बंटवारे को लेकर फिर फंसेगा पेंच?
ये भी पढ़ेंः मराठा Vs OBC : लक्ष्मण हाके के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग, रास्ता रोककर जलाया टायर
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
5 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
10 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
12 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines