Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार ने रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एनसीपी के 9 और विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। इनमें अदिति तटकरे भी शामिल रहीं। अदिति शिंदे-फडणवीस-अजित पवार सरकार में पहली महिला मंत्री हैं।
बता दें कि अदिति तटकरे NCP सांसद राजेश टोपे की बेटी हैं। अदिति का जन्म 16 मार्च 1988 को हुआ था। इससे पहले अदिति पूर्व की ठाकरे सरकार में 2019-2022 तक महाराष्ट्र की राज्य मंत्री थीं। अदिति को 24 अक्टूबर 2019 को श्रीवर्धन से महाराष्ट्र विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया था।
भाजपा और शिवसेना नेताओं का मानना है कि सरकार में NCP भागीदारी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भाजपा सरकार को काफी मजबूती मिली है। अजित पवार के बाद सांसद दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे ने भी शपथ ली। इसके बाद एनसीपी की अदिति तटकरे ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार बनने के बाद से उनकी सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं थी, जिसके लिए राज्य सरकार की आलोचना होती थी।
https://twitter.com/ANI/status/1675434534320455686
इससे पहले आज सुबह अजित पवार ने एनसीपी के अपने समर्थक विधायकों के साथ शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल होने का फैसला किया था। दोपहर में उन्होंने पार्टी के विधायकों की बैठक अपने आवास पर बुलाई थी। बैठक में सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। कहा जा रहा है कि अजित के फैसले के बाद सुप्रिया ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन अजित पवार ने उनकी एक न सुनी।
बैठक के बाद अजित पवार एनसीपी विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे। थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी राजभवन पहुंचे। थोड़ी देर बाद राजभवन में राज्यपाल रमेश बैंस ने एनसीपी विधायकों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई।
चार साल में तीसरी बार डिप्टी सीएम बने अजित पवार
बता दें कि अजित पवार ने 2019 में सुबह-सुबह फड़णवीस के साथ शपथ लेकर सरकार बनाई थी। उस समय भी वे उपमुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद महज 3 दिन में ये सरकार गिर गई। इसके बाद वे महाविकास आघाड़ी सरकार में दोबारा उपमुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2023 में आज एक बार फिर से वे तीसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं।
संबंधित खबरें
90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
8 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
2 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines