Maharashtra political crisis: महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक से बड़ी राजनीतिक हलचल की जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, आज हुई कैबिनेट बैठक में शिवसेना के कई मंत्री गैरहाज़िर रहे. कैबिनेट बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और शंभुराज देसाई मौजूद थे, लेकिन शिवसेना के अन्य मंत्री मंत्रालय तो पहुंचे मगर बैठक में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की बैठक खत्म होने के बाद शिवसेना के सभी मंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे. स्थानीय निकाय चुनाव से पहले बीजेपी में जिस तरह से ज्वाइनिंग हो रही है खासतौर पर शिवसेना शिंदे के नेता बीजेपी ज्वाइन कर रहे हैं उसको लेकर नाराजगी है.
क्या बोले मुख्यमंत्री दवेंद्र फड़णवीस?
शिवसेना के सभी मंत्री नहीं, लेकिन कुछ मंत्री आज की बैठक में मौजूद थे. बाद में शिवसेना मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की. सूत्रों के मुताबिक, डोंबिवली में हुए प्रवेश को लेकर शिवसेना मंत्रियों ने अपनी नाराज़गी जताई. इस पर मुख्यमंत्री दवेंद्र फड़णवीस ने जवाब देते हुए कहा-“उल्हासनगर में शुरुआत आप लोगों ने ही की थी. आप करेंगे तो ठीक, और बीजेपी करेगी तो गलत-ऐसा नहीं चलेगा.” मुख्यमंत्री ने आगे स्पष्ट संदेश देते हुए कहा-“अब से एक-दूसरे के कार्यकर्ताओं को प्रवेश मत दीजिए. लेकिन इस नियम का पालन दोनों पार्टियों को करना होगा.”
शिवसेना के कौन-कौन से नेता भाजपा में शामिल?
महाराष्ट्र की राजनीति में बीते रविवार को उस समय बड़ा उलटफेर देखने को मिला था जब शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के मुख्य यूथ लीडर दीपेश महात्रे अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे. महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने उनका स्वागत किया. माना जा रहा था कि इससे न सिर्फ शिवसेना यूबीटी को झटका लगा. साथ ही शिवसेना के दूसरे गुट को भी नुकसान पहुंचा. नाराजगी की शुरुआत यही से हुई थी. वहीं, भाजपा को ज्वाइन करने वालों में एक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व निगम पार्षद संतोष केने में शामिल थे.
यह भी पढ़ें: BMC चुनाव से पहले बीजेपी ने किया बड़ा फेरबदल, इकाई में नियुक्त किए 4 नए महासचिव
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
16 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
16 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines