Maharashtra Politics Crisis: महाराष्ट्र की सियासत में लगातार उथल-पुथल मची हुई है। सूबे में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले शिवसेना (UBT) को झटका देने के लिए शिंदे की शिवसेना ने ‘ऑपरेशन टाइगर’ चलाया है। इसके तहत शिवसेना शिंदे गुट लगातार उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करवा रहा है। अब तक दर्जनों पूर्व पार्षदों को पार्टी में शामिल करवाया जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना शिंदे गुट शिवसेना यूबीटी के 6 सांसदों पर डोरे डाल रहा है। कुछ दिन पहले ही शिवसेना शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के ने कहा था कि शिवसेना यूबीटी के 6 सांसद एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और कभी भी पाला बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Delhi Politics: दिल्ली में BJP नहीं बनाएगी डिप्टी CM, जानें इसके पीछे क्या है रणनीति?
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव से पहले शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को बड़ा झटका लगा है। कोंकण में शिवसेना यूबीटी के बड़े नेता पूर्व विधायक राजन साल्वी ने पार्टी छोड़ दी है। चर्चा है कि राजन साल्वी शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगे। राजन साल्वी की कोंकण इलाके में अच्छी पकड़ मानी जाती है। साल्वी का आरोप है कि शिवसेना यूबीटी में उनकी उपेक्षा हो रही थी। महाराष्ट्र में शिंदे की शिवसेना द्वारा ऑपरेशन टाइगर चलाए जाने की चर्चाओं के बीच शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय दीना पाटिल नई दिल्ली में हुए एकनाथ शिंदे के सम्मान समारोह कार्यक्रम में दिखे थे। हालांकि उन्होंने बाद में सफाई दी कि मैं मराठी साहित्य सम्मेलन के कार्यक्रम में आंमत्रित था। इसलिए कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था।
दिल्ली में सांसदों से मिलेंगे आदित्य ठाकरे!
इसके अलावा कल ही शिंदे गुट के केंद्रीय मंत्री प्रताप राव जाधव ने दिल्ली में जो स्नेह भोजन का आयोजन किया था, उसमें उद्धव ठाकरे की शिवसेना के तीन सांसद मौजूद थे। इनमें संजय जाधव, नागेश अष्टिकर और भाऊ साहेब वाकचौरे शामिल हैं। हालांकि इन सांसदों की तरफ से सफाई दी गई थी कि ये लोग शिष्टाचार के नाते वहां गए थे। सूत्रों के मुताबिक पार्टी इससे नाराज बताई जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उनको पार्टी से परमिशन लेकर जाना चाहिए था। इन चर्चाओं के बीच आज आदित्य ठाकरे दिल्ली में हैं। खबर है कि आदित्य ठाकरे शिवसेना यूबीटी के सभी सांसदों के साथ बैठक कर सकते हैं। वे सुबह से लगातार सांसदों से मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें:NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा बिहार चुनाव, सामने आया ये बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
1 day agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
1 day agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
2 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
3 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
4 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
5 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
5 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines