NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा बिहार चुनाव, सामने आया ये बड़ा अपडेट

Bihar Assembly Elections 2025: एनडीए बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा। बिहार बीजेपी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि विधानसभा चुनाव में नीतीश ही चेहरा होंगे।

Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections: बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा। एनडीए में शामिल जेडीयू, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी और बीजेपी में इसको लेकर सहमति बन चुकी है। बिहार में इस समय जदयू नेता नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सरकार चल रही है। आगे भी वही एनडीए का चेहरा होंगे। इससे पहले बिहार की सबसे कम उम्र की सांसद शांभवी चौधरी भी स्पष्ट कर चुकी हैं कि एनडीए पूरी मजबूती के साथ एकजुट है और आगामी चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के सूत्रों के अनुसार इससे पहले बिहार भाजपा नेतृत्व ने भी साफ कर दिया था कि अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे। इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल से मिलकर सरकार बनाई थी। बाद में नीतीश भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गए। राजद फिलहाल बिहार विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है।

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव कुछ समय बाद होने हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार प्रदेश में प्रगति यात्रा शुरू कर चुके हैं, जो विभिन्न जिलों के दौरे कर रहे हैं। इस दौरान कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा करवाए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी नीतीश कुमार कर रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनकर उनको मौके पर निवारण भी किया जा रहा है।

नीतीश कुमार के साथ बैठकों में इलाकों के जनप्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पाला बदल चुके हैं नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने पहली बार बीजेपी के साथ 2013 में गठबंधन तोड़ लिया था। 17 साल पुराना गठबंधन टूटने के बाद नीतीश ने 2015 में राजद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। 2017 में तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्होंने गठबंधन तोड़ फिर बीजेपी के साथ सरकार बना ली थी। 2019 के लोकसभा और 2020 के विधानसभा चुनाव में वे एनडीए के साथ रहे। 2022 में नीतीश ने एनडीए से नाता तोड़ फिर RJD से हाथ मिला लिया। 2024 में उन्होंने फिर एनडीए का दामन थाम लिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ