---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

महाराष्ट्र पुलिस के साहस को नमन, बिना ऑक्सीजन पानी के अंदर 1 मिनट 22 सेकंड तक फहराया तिरंगा

Republic Day 2026: पूरे देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। कर्तव्य पथ पर सेना ने अपना शौर्य दिखाया, वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने गजब का करतब दिखाया। अमरावती में पुलिस जवान प्रवीण आखरे ने बिना ऑक्सीजन के पानी के अंदर 1 मिनट 22 सेकंड तक तिरंगा फहराया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Republic Day 2026: 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस की झूम रही। हिमालय की ठंडी चोटियों से लेकर समुद्र तट तक तिरंगा शान से लहराया। पुलिस, सेना के साथ ही आम लोगों ने पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। सेना ने दुर्गम पहाड़ों पर तो तिरंगा फहराया ही, वहीं महाराष्ट्र पुलिस भी पीछे नहीं रही। महाराष्ट्र पुलिस ने पानी के अंदर बिना ऑक्सीजन के 1 मिनट 22 तक तिरंगा फहराया।

अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय में तैनात पुलिस जवान प्रवीण दादाराव आखरे ने अपने अद्भुत साहस से एक बार फिर पुलिस बल का मान बढ़ाया है। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रवीण आखरे ने बिना किसी ऑक्सीजन उपकरण के, करीब 11 फीट गहरे पानी के नीचे 1 मिनट 22 सेकंड तक सांस रोककर तिरंगा झंडा फहराया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कश्मीर में देश भक्ति का जज्बा, मुजाहिदीन के टॉप आतंकी के पिता ने शोपियां में घर पर फहराया तिरंगा

यह रोमांचक और प्रेरणादायक कार्यक्रम अमरावती पुलिस तैराकी केंद्र में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रवीण आखरे ने हाथ में गर्व से तिरंगा थामे हुए “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश पानी के भीतर से दिया।

---विज्ञापन---

प्रवीण आखरे अमरावती पुलिस आयुक्तालय में लाइफ गार्ड और सर्च एंड रेस्क्यू टीम के सदस्य हैं। इससे पहले भी वे कई साहसिक और रिकॉर्ड बनाने वाले कारनामे कर चुके हैं। पानी के अंदर और पानी की सतह पर योगासन प्रस्तुत कर उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।

इसके अलावा पानी में साइकिल चलाना, स्केटिंग करते हुए तिरंगा फहराना जैसे अनोखे अभियानों के जरिए उन्होंने अमरावती पुलिस मुख्यालय का गौरव लगातार बढ़ाया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Republic Day 2026: कौन हैं जम्मू की बेटी सिमरन बाला? जिन्होंने कर्तव्य पथ पर रचा इतिहास

First published on: Jan 26, 2026 03:44 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola