दो साल से बेटी संग कर रहा था पाप, उठाया ऐसा कदम पछताएगा बाप

महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें सौतेले पिता का उसकी बेटी ने प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसने ये इसलिए किया क्योंकि वो दो साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।  

Maharashtra news

Maharashtra news

महाराष्ट्र के पालघर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हड़कंप मचा दिया है। पिता और बेटी के पाक रिश्ते को नापाक करने वाले रमेश भारती के साथ उसकी सौतेली बेटी ने ऐसा काम कर दिया कि वो जिंदगी भर याद ही रखेगा। नालासोपारा शहर में एक चौबीस साल की लड़की ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बेटी ने क्यों किया ऐसा काम

दरअसल रमेश भारती नाम का आदमी 24 साल की लड़की का सौतेला पिता था। वो पिछले 2 सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। इससे लड़की बहुत परेशान थी, लेकिन कुछ कर नहीं पा रही थी। जब पिता ने हद पार कर दी तो बेटी ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिखा लड़की का गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़की बहुत गुस्से में दिखाई दे रही है। पास में ही उसका घायल पिता भी पड़ा है जिसकी हालत बहुत ही खराब दिखाई दे रही है। वहां पर काफी भीड़ भी इकट्ठा हो गई थी जो लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि वो कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थी और लोगों को अपनी आपबीती सुना रही थी जिसे सुन हर कोई हैरान हो गया।

विज्ञापन

पुलिस में हुई शिकायत दर्ज

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है। लोगों के भी इस वीडियो पर रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक ने लिखा- ऐसे पिता को तो जान से मार देना चाहिए। दूसरे ने लिखा- ये खबर सुनकर गुस्सा और दुख दोनों ही आते हैं! दो साल तक उस दरिंदे ने अपनी ही सौतेली बेटी को शिकार बनाया, और जब लड़की ने हिम्मत दिखाई तो वही क़ानून उसे गिरफ्तार कर रहा है? ये कैसा न्याय है!

विज्ञापन

तीसरे ने लिखा- पुलिस के अनुसार, रमेश 2 साल से इस लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था। घायल रमेश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना हमें यौन उत्पीड़न के गंभीर मुद्दे की ओर ध्यान दिलाती है और पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है। इसी तरह के कई और कमेंट भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ