Maharashtra Operation Dhanushbaan: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हाशिये पर जा चुकी शिवसेना यूबीटी को और एक बड़ा झटका लगने जा रहा है। राज्य में एकनाथ शिंदे की शिवसेना जल्द ही उद्धव और उनकी पार्टी के खिलाफ ऑपरेशन धनुषबाण चलाने जा रही है। इस बात की जानकारी राज्य के मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय सामंत ने दी है। उन्होंने बताया कि शिवसेना यूबीटी के 5 विधायक, 3 सांसद और कांग्रेस के 3 विधायक शिवसेना में शामिल होने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने उद्धव ठाकरे को चैलेंज करते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वो इन्हें रोककर बताएं।
यूबीटी की रैली से गायब थे ये 9 नेता
बीते दिन शिवसेना प्रमुख बालासाहब ठाकरे की जयंती के मौके पर अंधेरी में शिवसेना यूबीटी की रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में उद्धव ने बीएमसी समेत कई स्थानीय इकाई चुनाव अकेले लड़ने की बात कही है। रैली में शिवसेना यूबीटी के 9 में से 4 सांसद, 3 विधायक और 2 पूर्व विधायक शामिल नहीं हुए थे।
रैली में मौजूद नहीं रहने वालों में मुंबई नार्थ ईस्ट से सांसद संजय दिना पाटील, वाशिम के सांसद संजय देशमुख, हिंगोली के सांसद नागेश आष्टिकर शामिल हैं। वहीं विधायकों में बार्शी के विधायक दिलीप सोपल, खेड़-आलंदी के विधायक बाबाजी काले, परभणी के विधायक राहुल पाटील शामिल हैं। इनके अलावा कोकण के 2 पूर्व विधायक राजन सालवी और वैभव नाईक भी इस रैली में मौजूद नहीं थे।
महाराष्ट्र के दौरे पर हैं गृह मंत्री
आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पूरे समय अमित शाह के साथ रहेंगे। बताया जाता है कि इन दोनों के बीच ऑपरेशन धनुषबाण पर चर्चा होगी। शिवसेना यूबीटी के नेता और पूर्व सांसद विनायक राउत ने कहा कि जिनके दाम तय हो चुके हैं, वो तो जाएंगे। इससे पहले भी शिवसेना से लोग जा चुके हैं। इससे शिवसेना पर कोई असर नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
पेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 hr agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 hrs ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
20 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
2 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
4 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
6 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines