Maharashtra News: नासिक में जिंदल कंपनी में भीषण आग, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Maharashtra News: नासिक के इगतपुरी तालुका में मुंढेगांव के पास जिंदल कंपनी में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग कंपनी के एक बॉयलर में जोरदार विस्फोट के बाद लगी और कई कर्मचारियों के प्लांट के अंदर फंसे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि इसके झटके 20 से 25 गांवों में महसूस किए गए।
https://twitter.com/ANI/status/1609455861604421632
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस आग में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और घटना की जांच की जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: